November 7, 2026
Naugachia: बाल भारती में भव्य स्वस्तिक समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026दीपावली, धनतेरस एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर सप्तम से दशम कक्षा तक के विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान का दिया संदेश नवगछिया। दीपावली, धनतेरस एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया परिसर में भव्य स्वस्तिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सप्तम, अष्टम, नवम एवं दशम कक्षा के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनके मन में अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। […]