5
(1)

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर किशोरी के पिता ने परबत्ता थाना में आवेंदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेंदन में लिखा है कि पांच जुलाई को दिन के करीब 3 बजे मेरी पुत्री उच्च विद्यालय बहतरा से पढाई कर घर लौटी और घर मे बिना किसी से कुछ कहे पुनः घर से बाहर चली गई। वही जब देर शाम तक पुत्री घर नही लौटी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के क्रम में पता चला कि गांव के ही अमित कुमार पिता अनिरुद्ध मंडल बहला फुसलाकर मेरी पुत्री को लेकर गया है।

वही जब इसकी शिकायत अमित के घरवालों को कहने उसके घर पर गया तो अभियूक्त अनिरुद्ध मंडल पिता स्व पांचू मंडल, प्रीति देवी पति अनिरुद्ध मंडल ने गाली गलौज कर मारने दौड़ा और घर से भगा दिया। वही अभियूक्त अमित के मोबाइल पर बात किया तो वह कभी मुंबई तो कभी हरियाणा में होने की बात कहकर फोन काट देता है। नाबालिक पुत्री के लापता होने से घरवाले बहुत दुखी और परेशान हैं। पीड़ित पिता ने नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा से नाबालिक पुत्री की शकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है। परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने कहा, आवेंदन पर कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: