5
(1)

एसडीओ एंव अन्य अधिकारियों द्वारा सभी बुथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव मजिस्ट्रेट को ईबीएम मशीन देकर किया रवाना

भागलपुर सुलतानगंज के मुरारका काॅलेज के प्रांगण में 18 दिसम्बर को नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर एसडीओ धनन्जय कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद सुलतानगंज के 64 बुथ पर एंव अकबरनगर नगर पंचायत के बुथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव मजिस्ट्रेट कि नियुक्ति करते हुये| ईबीएम मशीन देकर अकबरनगर नगर पंचायत के बुथों पर एंव नगर परिषद सुलतानगंज के सभी बुथों पर रवाना किया गया| इस दौरान एसडीओ धनन्जय कुमार ने मिडिया को बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी बुथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव मजिस्ट्रेट कि नियुक्ति की गई|

इसके लिये सभी बुथों पर ईबीएम मशीन देकर रवाना किया गया| इसके लिये सभी बुथों पर पुलिस बल को लगाया गया है | जिससे शांति पुर्ण मतदान हो सके |साथ ही कहा कि सभी मतदाता अपनी मोलिक अधिकार का प्रयोग करते हुये मतदान करने की अपिल किया गया| इस दौरान उप निर्देशक कल्याण विभाग के अन्नु कुमारी,विडिओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ शंभुशरण राय, शाहकुण्ड विडिओ अभीनव कुमार,सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार, कृषि पदाधिकारी अजय मणि, बजरादल के प्रभारी सुरज कुमार, थाना अध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे|

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: