4.5
(2)

बिहपुर। गुरुवार को रात झंडापुर ओपी पुलिस द्वारा 18 लाख रुपया गबन के नामजद आरोपी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी मड़वा गांव निवासी अशोक प्रसाद राय है। जिसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस बाबत मड़वा गांव के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार राय ने झंडापुर ओपी में 18 गबन का मामला दर्ज कराया था।

जिसमें उसने अशोक प्रसाद राय और अजीत कुमार राय को नमाजद आरोपी बनाया था।उसने अपने अपने आरोप में बताया था की उपरोक्त नामजदों के द्वारा ईंट भट्टा चलाने के लिये पार्टनरशिप हेतु 18लाख पांच लोगों के सामने एकरार नामा बनाकर लिया था। ईंट भट्टे से कमाई के रूप में सालाना छह लाख साठ हजार रुपया दिया जाएगा।रुपया नही देने पर सात लाख ईंट एक नंबर देने का एकरारनामा बना था।जब हमने रुपया का मांग किया तो इनके द्वारा गालीगलौज व मारपीट पर उतारू हो जाते थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: