5
(4)

नवगछिया: भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में 19वीं भागलपुर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 का भव्य आयोजन किया गया। समापन समारोह में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, स्कूल के डायरेक्टर राम कुमार साहू, जिला ताइक्वांडो के महासचिव सह राष्ट्रीय रैफरी घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, आर्मी जवान मुकेश कुमार, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा, अशोक सिंह, संजय यादव आदि ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच सह रेफरी मो. नाजीम, मोनी कुमारी, प्रिंस कुमार राज, अमित कुमार, अवधेश कुमार, संजय सिंह, धर्मचंद्र भगत, शिवम कुमार, विकाश चौरेसिया आदि भी उपस्थित थे। जिला सचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

अंकों के आधार पर सावित्री पब्लिक स्कूल ताइक्वांडो सेंटर को प्रथम पुरस्कार एवं नवगछिया ताइक्वांडो अकादमी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी:

ऋषभ कुमार, वैभव प्रसाद, यश राज, अनुप्रिया, प्रिया कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, तान्या वात्सल्य, अनन्या बसल्या, प्रिंस कुमार, अंश राज, हिमांशु कुमार, जानवी कुमार, हरि ओम, हर्षित राय, दीपिका कुमारी, अनन्या, भाग्यलक्ष्मी, भव्य शर्मा, देवा श्री, रितिका, इशू कुमार, हिमांशु कुमार, तन्मय वर्मा, अरमान खान, जयंत राय, शिवम कुमार सिंह, ओम पटेल, साक्षी कुमारी, अदिति शर्मा, रितु प्रिया, आराध्या सिंह, अभिराम कुमार, मोनी कुमारी, जीनी खातून।

रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी:

अयान, सत्य प्रकाश, कुमार अभिनव, युवराज, अभय कुमार, आदित्य कुमार, यश, राजवीर, सुशांत कुमार, कृष कुमार मार्शल, आलोक कुमार।

इस प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया बल्कि ताइक्वांडो के प्रति उनकी रुचि को भी बढ़ावा दिया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: