5
(1)

भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में 20 मार्च को आयोजित होने वाली डाक्टर भीमराव अम्बेडकर रथ यात्रा के आगमन को लेकर जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास के नेतृत्व में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भागलपुर जदयू कार्यालय में जदयू के जिला पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से हुई, जिसमें रथ यात्रा के आगमन और जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद, जदयू नेताओं ने राघोपुर पंचायत के शादपुर मैदान का स्थल निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जदयू अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी और प्रदेश सचिव प्रभात कुमार रावत का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से शामिल हुए लोग:

  • मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष सह जदयू नेता अजय कुमार राय
  • जदयू जिला महासचिव शिपु कुमार मंडल
  • जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी
  • प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार
  • पूर्व जिला प्रवक्ता शिशु पाल भारती
  • जिला विश्वसुत्री सदस्य संजीत राय
  • प्रदेश महासचिव रेणु देवी
  • जदयू अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष विनित कुमार
  • राघोपुर पंचायत के मुखिया धन्नजय राय
  • वार्ड सदस्य हिरा लाल मंडल
  • जीवीका लेखापाल मुकेश कुमार
  • सरपंच नील कुशुम चक्रवर्ती सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता।

बैठक के दौरान सभी ने आगामी कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी तैयारी पूरी करने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: