5
(1)

20 वर्षों से हत्याकांड के फरार आरोपित को गिरफ्तार करने पर बिहपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य को नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने नकद पुरस्कार दिया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वूतीय बीके शुक्ला के न्यायालय से आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए वारंट नीर्गत किया गया था।हत्याकांड के आरोपित हत्याकांड में वर्ष 2007 से फरार चल रहा था।

वहीं नाथ थाना क्षेत्र में हत्याकांड के आरोपित सकीचंद्र मंडल को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया गया हैं। इन सभी पुलिस पदाधिकारी का मनोबल बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनि आशुतोष कुमार, अनि सतेंद्र सिंह को पांच पांच सौ रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया। हवलदार जलधर प्रसाद मंडल, रजनीश कुमार, विरेंद्र चौधरी, अशोक पासवान, कन्हैया पासवान को ढाई ढाई सौ रूपया इनाम दिया गया हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: