Month: December 2021

नवगछिया के यस भगत का चयन राष्ट्रीय साप्टबाँल क्रिकेट प्रतियोगिता में ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

…………………………………भारतीय साप्टबाँल क्रिकेट फैडरेशन के तत्वावधान में 9वी राष्ट्रीय साप्टबाँल क्रिकेट ( अंडर 19) प्रतियोगिता 2021 का आयोजन मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश मे 16 – 19 दिसम्बर को होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने बिहार टीम जा रही है। नवगछिया के खिलाड़ी यस भगत का चयन बिहार राज्य साप्टबाँल क्रिकेट टीम में किया गया है।नवगछिया निवासी दीपक कुमार भगत के पुत्र यस भगत नवगछिया के कोच घनश्याम प्रसाद के देखरेख में क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बिहार टीम में चयन होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ,अशोक सिंह ,अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स , मो नाजिम, क्रिकेट कोच प्रमोद शर्मा, अनुराग साह आदि खेल प्रेमियो ने बधाई दी एवं उज्जवल […]

कर्नल राजवीर सिंह एवं सीएचएम अमरदीप सिंह पहुँचे बाल भारती विद्यालय ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 040

बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर ग्रुप के कर्नल राजवीर सिंह एवं सीएचएम अमरदीप सिंह बाल भारती विद्यालय पहुंचे। बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डी पी सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। कर्नल राजवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बच्चों को देशभक्ति के साथ एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भविष्य में जो भी बनना चाहते हैं वह बने लेकिन सबसे पहले एक अच्छे नागरिक अवश्य बने। एनसीसी से जुड़ी ढेरों सारी जानकारियां छात्र छात्राओं को दी। छात्र-छात्राएं एनसीसी से जुड़कर अपने आप को अनुशासित कर सकते हैं एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर बाल भारती विद्यालय प्रबंधन […]

7 साल की किशोरी पिंकू कुमारी चमकी रोग से ग्रसित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रखंड के जगतपुर के राजू दास की सात वर्षीय पुत्री पिंकू कुमारी चमकी रोग से ग्रसित है। भागलपुर मायागंज जेएलएनएमसीएच के चिकित्सकों ने पिंकू कुमारी के पिता राजू दास को यह बात कही है। राजू दास ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पिंकू की स्थिति ठीक-ठाक है। चिकित्सकों द्वारा ₹1000 की दवाई बाजार से लाने को कहा गया था। उसके पास पैसे नहीं थे। उसने कर्ज लेकर दवाइयों की खरीदारी की। इधर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव ने बीमार बच्ची की सुध ली है। श्री यादव ने बीमार बच्ची के परिजनों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और राजू दास से भी बातचीत की है। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि हर संभव राजू दास […]

पंचायती राज गठन के समय से ही जीत रहें मुखिया जितेंद्र गौतम उर्फ़ गुड्डू मुखिया ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाभारतDESK 040

गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में वर्ष 2001 से पंचायती राज गठन होने के बाद जितेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ गुड्डू मुखिया ने पहली बार मुखिया बने। वर्ष 2006 में पंचायती राज में आरक्षण होने के कारण यह पंचायत अति पिछड़ा पंचायत घोषित हो जाने के कारण इन्होंने अपने खेत में काम करने वाले उधो राय को समर्थन देकर मुखिया बना दिया। लेकिन 2011 यह बीमार होने के कारण चुनाव में खड़े नहीं हो पाए। 2016 में सामान्य महिला सीट होने पर सैदपुर पंचायत में जितेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ गुड्डू मुखिया ने अपनी पत्नी अंजली कुमारी को मुखिया बनाया। इस बार उन्होंने अपनी मां वीणा देवी को मुखिया पद से चुनाव में खड़ा किया और उन्होंने जीत हासिल किया। इसलिए इन्होंने […]

7 किलो गांजा के साथ नवगछिया स्टेशन पर महिला को किया गिरप्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया जीआरपी थाना की पुलिस ने सात किलो गांजा के साथ आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। आरोपित महिला समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना के अकबरपुर निवासी मुकेश कुमार सहनी की पत्नी सोनी देवी हैं। इस संबंध में नवगछिया जीआरपी थाना की पुलिस ने बताया कि अप अगरतल्ला रानी कमलापति एक्सप्रेस के बाेगी में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन से एक महिला प्लेटफार्म नंबर दो बर तेजी उतर भागने लगी। उसके पास एक झोला था। संदेह होने होने पर पुलिस ने जांच किया तो गांजा बरामद किया। इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल को दी गई। एसडीओ ने इसके लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया। दंडाधिकारी के मौजूदगी में गांजा की जब्ती सूची बनाई गई। इस संबंध […]

इस्माईलपुर से बिपिन मंडल नें विधायक गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी को दोबारा हराया ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इस्माइलपुर से जिला परिषद के पद पर विधायक की पत्नी सविता देवी को विपिन मंडल ने भारी मतों से दोबारा पराजित किया। विपिन मंडल कों 10075 वोट प्राप्त हुए। जबकि विधायक की पत्नी सविता देवी को 6368 वोट ही मिल पाए। विपिन मंडल ने सविता देवी को 3707 वोट से पराजित किया। इस प्रखंड से जिला परिषद के पद पर चुनाव मैदान में सात प्रत्याशी थे। प्रत्याशी आशुतोष कुमार को 1007 वोट, कमलेश्वरी मंडल को 1572 वोट, बिरबल कुमार उर्फ आदित्य रत्नम दास को 651 वोट, मीना देवी को 1007 वोट, संतोष कुमार सुमन को 1862 वोट प्राप्त हुए। वर्ष 2015 में भी जिला परिषद के पद पर विपिन मंडल ने सविता देवी को पराजित किया था। DESK 04