Month: January 2022

रंगे हाथो पकड़ाया प्रेमी जोड़ा तो ग्रामीणों ने मंदिर में करवा दी शादी||GS NEWS

अपराधनवगछियाDESK 04 B0

प्रखंड के आशाटोल गांव में बुधवार की रात्रि एक प्रेमी जोड़ा रंगे हाथ पकड़ाया और ग्रामीणों ने पहाड़पुर के एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। दोनों के बीच प्यार एक साल से चल रहा था। दोनों शादी करना भी चाहे थे लेकिन दोनों की जाति अलग थी। इसलिए चाह कर भी शादी नहीं कर पा रहे थे। दोनों प्रेमी को डर था कि यदि शादी करूंगा तो शादी टूट जायेगी। लेकिन जब बुधवार के ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा तो फिर क्या था ग्रामीणों ने पहाड़पुर के एक मंदिर में दोनों का शादी करवा दिया। दोनों एक दूसरे के हो गए। DESK 04 B

नवगछिया में 10 व्यक्ति मिले कोरोना पॉजीटिव||GS NEWS

कोरोनानवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया में दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अनुमंडल अस्पताल में एंटीजन कीट से जांच किया गया था। जिसमें 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को आवश्यक दवाई देकर होम क्वरांटाइन किया गया हैं।नवगछिया पुलिस जिला पुलिस ने मास्क व वाहन जाचं अभियान चलाया। इस संबंध में नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों पर 121 व्यक्ति पाए गए। सभी लोगों से 6050 रूपया जुर्माना वसूल किया गया। वहीं 11 वाहन चालकों से ट्रैफिक नियम का उल्घंन करने पर 6500 रूपया जुर्माना वसूल किया। DESK 04 B

नवगछिया गैस सिलेंडर बलास्ट मामले में एक आरोपित को पुलिस ने दबोचा || GS NEWS

अपराधनवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया के नौनिया पट्टी में हुए गैस सिलेंडर बलास्ट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित नोनियापट्टी निवासी अशोक महतो हैं। ज्ञातव्य हो कि 11 दिसंबर को नवगछिया के नोनियापट्टी निवासी रामचंद्र साह के घर में में कालाबाजारी के लिए जमा कर रखे दर्जनों सिलेंडर में बलास्ट हो गया था। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। घटना की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज की गई थी। जिसमें अशोक महतो नामजद आरोपित थे। अशोक महतों को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। DESK 04 B

नवगछिया में प्रेमी संग भाग रही युवती ने महिला कॉलेज समीप किया हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

अपराधनवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास प्रेमी संग भाग रही युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।युवती गोपालपुर प्रखंड की सुकटिया निवासी ममता कुमारी मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्रा हैं। वह नवगछिया थाना के राजेंद्र कॉलोनी निवासी अमरजीत कुमार से प्यार करती थी। इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो वह गुरूवार की दिन अमरजीत के घर लड़का देखने गए थे। वहां पर लड़की के परिजन ने लड़का का छेका भी कर दिया। किंतु लड़की के परिजन घर पहुंचते ही अपनी बात से पलट गए। वहां वे लोग लड़की को धमकाते हुए कहा कि लड़का का घर ठीक नहीं हैं। अब उस घर में शादी नहीं करेंगे। ज्यादा विरोध की तो तुमको भी मार कर फेक […]

बिहार के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बिहार के सभी विद्यालयों को पुनः खोलने की मांग ||GS

UncategorizedDESK 04 B0

प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास झा ने बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को पत्र लिखकर बिहार के सभी विद्यालयों को पुनः खोलने की मांग की है। श्री झा ने पत्र में लिखा की बड़ी मुश्किल से बच्चे स्कूल जाना शुरू किए थे, पुनः स्कूल बंद होने से बच्चों में सीखने की क्षमता दिन ब दिन कम हो रही है। वहीं दूसरी ओर लाखों निजी शिक्षकों एवं संचालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। निजी विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाने से विद्यालय प्रबंधन समिति को आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वैसे विद्यालय जो किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं, उनकी स्थिति बद से बदतर हो चली है। सभी […]

कदवा के मिलन चौक से भागलपुर कजरैली के युवक की मोटरसाइकिल चोरी.||GS NEWS

अपराधढोलबज्जानवगछियाDESK 04 B0

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक समीप, शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के तमौनी मोड़ निवासी जयप्रकाश पौद्दार के बेटे रंजीत कुमार के काले-लाल रंग की हीरो मोटरसाइकिल बीआर नंबर- 10 डब्ल्यू 8326 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. रंजीत कुमार ने बताया कि- वह मधेपुरा के पुरैनी निवासी अपने मौसा अशोक पौद्दार के यहां से वापस घर जा रहे थे. मिलन चौक पहुंचने के बाद रंजीत ने मोटरसाइकिल खड़ी कर सब्जियों खरीदने लगे. उसके बाद बगल के हीं दुकान में नाश्ता करने लगे. नाश्ता के बाद जब रंजीत मोटरसाइकिल की जगह आए तो, इस बीच उसकी मोटरसाइकिल गायब थे. गायब मोटरसाइकिल देख बदहवास हुए रंजीत ने स्थानीय लोगों से काफी पूछताछ […]

बिंदटोली में, कलश शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय रामधुन संकीर्तन यज्ञ का हुआ आयोजन.

ढोलबज्जानवगछियाभक्ति पूजा अर्चनाDESK 04 B0

ढोलबज्जा: शुक्रवार को बिन्दटोली कदवा के शिव मंदिर, बाबा विश्वकर्मा चौक समीप, दो दिवसीय रामधुन संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया. इससे पहले 251 कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई. जहां कन्याओं ने यज्ञ स्थल से खोपड़िया व पकरा टोला कदवा के रास्ते कोसी नदी के मारा धार पहुंच कर जल भरे. उसके बाद बालू घाट, कासीमपुर व जंगली टोला के रास्ते बिंदटोली होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे. यज्ञ के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि- शनिवार की शाम करीब पांच बजे यज्ञ का विसर्जन किया जायेगा. DESK 04 B