Month: June 2023

Noimg

अब साइबर ठगों पर पुलिस कसेगी नकेल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भागलपुर के महिला थाना परिसर में हुआ साइबर थाने का उद्घाटन भागलपुर,बिहार के सभी जिलों में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर थाने का उद्घाटन कार्यक्रम आज किया गया। शहर के महिला थाना परिसर में साइबर थाने का उद्घाटन पूर्वी क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक विवेकानंद, वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सहित सभी डीएसपी और कई थाना प्रभारियों ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान डीआईजी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित करने के साथ-साथ शीलापट और फीता काटकर थाना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीआईजी ने बताया कि आज से इस थाने में सभी प्रकार के साइबर मामलों को दर्ज किया जाएगा और उसकी जांच करके यहां से कार्रवाई की जाएगी। साइबर थाने […]

Noimg

पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज में मरीज पानी की किल्लत से त्राहिमाम, कहा – यहां अफसरशाही चरम पर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर बिहार में भीषण गर्मी से लोग तप रहे हैं,मौसम विभाग की मानें तो यहां का औसतन पारा 43 डिग्री रहा है। सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं,लेकिन काम काज के सिलसिले से लोगों को बहार निकलना पड़ता है। अमूमन गर्मी के समय पानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।भागलपुर की अगर बात करें तो यहां का तापमान भी 40 डिग्री के पार ही है। सुबह होते ही लू का प्रकोप प्रचंड रूप से बोलने लगता है। वही गंगा के जलस्तर घटने से शहर की भीड़भाड़ वाली आबादी पानी की किल्लत से त्रस्त है। अस्पतालों में इलाजरत मरीज पानी के लिए तरस रहे हैं। हम बात कर रहे हैं पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज की तपती झरक […]

Noimg

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से संपूर्ण बिहार में केंद्र सरकार की गलत नीति व बेरोजगारी महंगाई के खिलाफ जेल भरो अभियान के तहत किया गया सत्याग्रह आंदोलन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से संपूर्ण बिहार में आज केंद्र सरकार के खिलाफ जेल भरो अभियान के तहत सत्याग्रह आंदोलन किया गया ,इसी बाबत आज भागलपुर जिले में भी यह सत्याग्रह आंदोलन देखी गई, यह सत्याग्रह आंदोलन भागलपुर के समाहरणालय स्थित प्रदर्शन स्थल पर किया गया जहां दर्जनों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की वहीं. प्रदर्शनकारी भागलपुर बांका के पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने कहा केंद्र सरकार की गलत शिक्षा नीति नहीं चलने देंगे यह सही नहीं है इस नीति को केंद्र सरकार वापस ले संविधान के साथ छेड़छाड़ बंद करें बेरोजगारी महंगाई पर लगाम लगाया जाए अन्यथा यह प्रदर्शन उग्र रूप लेगा, वही सभी […]

Noimg

भागलपुर शहर की गलियों में मधुर बांसुरी की धुन सुना कर लोगों को आकर्षित कर सुपौल का एक कलाकार पेट भरने के लिए बेचता है बांसुरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, बिहार में कला की कद्र हो और होनहारों को प्लेटफार्म मिले तो कई ऐसे युवा है जो मुख्यधारा से जुड़ेंगे और अपनी कला के प्रदर्षन के साथ परिवार को चला सकेंगे। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि यह जो टीवी स्क्रीन पर बाँसुरी बजाता हुआ लड़का दिखाई दे रहा है यह सुपौल का है भागलपुर में सड़कों पर. घूम घूमकर बाँसुरी बेच रहे है और बजा भी रहे हैं बाँसुरी की धुन भी सुंदर बजाता है। उसने बताया कि दिल्ली में उसने तीन महीने क्लास की लेकिन प्लेटफार्म नहीं मिला तो बाँसुरी बेचकर ही रोजगार करते है इस दौरान बजा भी लेते है। इंटर तक पढ़ाई की पिता पर बोझ न बने इसलिए बाँसुरी बेचनी शुरू कर […]

Noimg

अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, हुई मौत, पुलिस जुटी शिनाख्त में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड के समिप अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया, उस व्यक्ति की गोली लगने से हालत नाजुक हो गई और अस्पताल ले जाने के क्रम में ही मौत हो गई वही अपराधि मौके से फरार हो गया , मृतक व्यक्ति की पहचान सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गाँव के रहनेवाले मुन्ना यादव के रुप में हुई है| मुन्ना यादव को पीठ में गोली लगी और वह गोली आर पार हो गया, आनन फानन में मुन्ना यादव गोली लगे घायल अवस्था में ही दौड़ते हुए दिलगौरी गाँव पहुचकर गिर गया, तभी ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल मुन्ना यादव को […]

Noimg

देशी शराब संग दो तस्कर एवं एक वारंटी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर पुलिस ने जमालदीपुर बहियार में छापेमारी कर दो युवक को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर जमालदीपुर के पेरू मंडल के पास 2 लीटर और गौरीपुर के चंदन कुमार मंडल को 1 लीटर कुल 3 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गया। वही मामले को लेकर मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गुप्त सूचना पर बभनगामा निवासी एनबीडब्ल्यू वारंटी राजनीति मिश्रा को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। DESK 04

Noimg

महेश फौजी व अमरेंद्र बने राजद अति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व प्रधान महासचिव ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

बिहपुर- गुरूवार को प्रखंड के औलियाबाद में राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी ने युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद बूलो मंडल की उपस्थिति में नवगछिया पुलिस जिला राजद अति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व प्रधान महासचिव को मनोनीत किया।उन्होंने बताया कि पुलिस जिले ईस्माइलपुर प्रखंड के परबत्ता निवासी मनोज कुमार मंडल उर्फ महेश फौजी को. जिलाध्यक्ष,खरीक प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख जमालदीपुर निवासी अमरेंद्र सिंह को जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया।वहीं पूर्व जिलाध्यख नरेश सिंह निषाद को प्रदेश कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य व नारायणपुर प्रखंड के रायपुर निवासी प्रमोद कुमार नागर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।इस मौके पर शिवनंदन सिंह,मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, पंसस दारोगा प्रसाद सिंह,अधिवक्ता संजय कुमार सिंह,महेश कुमार सिंह,रविंद्र […]

Noimg

औलियाबाद में राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ नागरिक अभिनंदन || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – गुरुवार को प्रखंड के औलियाबाद में राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी का अभिनंदन समारोह आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया गया.इस मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद बूलो मंडल भी मौजूद थे.वहीं ईस्माइलपुर प्रखंड के परबत्ता निवासी मनोज कुमार मंडल उर्फ महेश फौजी को जिलाध्यक्ष एवं खरीक प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख जमालदीपुर निवासी अमरेंद्र सिंह को जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह निषाद को प्रदेश कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य व नारायणपुर प्रखंड के रायपुर निवासी प्रमोद कुमार नागर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया.इस मौके वक्ताओं ने कहा 2024 जो देश में चुनाव होना है.इस चुनाव में जो देश को बर्बाद करना चाहता है.उसको जवाब […]