5
(1)

बिहपुर: खरीक व बिहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी जीत पर बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमकुम देवी के साथ बुधवार को लोगों के बीच मिठाई बांटकर जश्न मनाया।कुमकुम देवी ने कहा कि तीन राज्यों का परिणाम तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है।तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने साबित कर दिया गया है कि यह मोदी गारंटी की जीत है।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की कि कार्यकर्ताओं ने केंद्र के माेदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है।जिसका नतीजा आज चुनाव परिणाम के रूप में सबके सामने है।भाजपा की जीत में प्रधानमंत्री के बाद सबसे अहम भूमिका बूथों पर काम करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता की मेहनत व समर्पण की है।लोकसभा 2024 चुनाव के बाद एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।2024 में भी भाजपा की जीत तय हो गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: