Month: July 2024

Noimg

डीएम ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की || GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

डीएम ने कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया भागलपुर, जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान, कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड/अंचल में प्राप्त आवेदन एवं विभागीय पत्रों के निष्पादन की जांच करेंगे एवं कार्यों में शिथिलता बरतने वाले लिपिक/कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का प्रस्ताव जिला मुख्यालय को देंगे। डीएम ने सभी लंबित आवेदनों एवं विभागीय पत्रों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता आपदा श्री कुंदन कुमार ने बैठक […]

Noimg

नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली || GS NEWS

Environmentआयोजनभागलपुरस्मार्ट सिटीAMBA0

भागलपुर: भागलपुर नगर निगम से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः नगर निगम में समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखने के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था। नगर आयुक्त नितिन नवीन ने कहा कि इस जागरूकता रैली के जरिए आम जनता को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने-अपने घरों के कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने आगे कहा कि भागलपुर नगर निगम का लक्ष्य अन्य शहरों की तरह सफाई के मामले में नंबर वन रैंक प्राप्त करना है। आज की जागरूकता रैली में नगर निगम के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और नगर निगम के […]

Noimg

शहादत दिवस पर याद किए गए क्रांतिकारी उधम सिंह || GS NEWS

आयोजनजयंतीभागलपुरAMBA0

भागलपुर: फ्रेंड्स ऑफ तिलकामांझी सामाजिक मित्र मंडली भागलपुर द्वारा स्थानीय तिलकामांझी स्थित कार्यालय में क्रांतिकारी उधम सिंह के 84वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष इंदुभूषण झा की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस समारोह का शुभारंभ प्रधान संरक्षक जगतराम साह कर्णपुरी ने क्रांतिकारी उधम सिंह के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित सदस्यों ने चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि आजादी हमें 1947 में मिली, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में जांबाजों की आहुति बहुत पहले से जारी थी। अंग्रेज हुकूमत से क्रांतिकारियों का संघर्ष जारी था, और उधम सिंह का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मुख्य अतिथि […]

Noimg

सनातन धर्म का संदेश लेकर साइकिल से यात्रा कर रहे हैं बाबा धाम || GS NEWS

उपलब्धिबिहारबोल बमभागलपुरसमाज सेवाAMBA0

भागलपुर : पटना के रहने वाले आकाश कुमार सनातन धर्म का संदेश लेकर लोगों को अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। आकाश सुल्तानगंज से देवघर जा रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह रुककर, वह लोगों को सनातन धर्म के महत्व के बारे में बताते हैं। इससे पहले आकाश पटना से अयोध्या साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। बाबा धाम जाने के बाद, आकाश वहां से साइकिल से चारों धाम की यात्रा करेंगे। उनका मकसद केवल एक है: सनातन धर्म के महत्व को घर-घर तक पहुंचाना। आकाश की इस समर्पित यात्रा को देखकर लोग उनके कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। AMBA

Noimg

मुंगेर में 10 फीट ऊंची पशुपतिनाथ कांवर बना आकर्षण का केंद्र || GS NEWS

अजब - गजबबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर : कच्ची कांवरिया पथ पर नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के स्वरूप वाली 10 फीट ऊंची और 200 किलो वजनी कांवर आकर्षण का केंद्र बन गई है। झारखंड के चाईबासा के नीलकंठ समिति के 15 कांवरिया इस भव्य कांवर को लेकर देवघर के लिए रवाना हो चुके हैं। जगह-जगह इस कांवर के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में भगवान शिव के भक्तों की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कष्ट सहते हुए बाबा की नगरी पहुंचते हैं। इसी कड़ी में कच्ची कांवरिया पथ पर तारापुर के हरपुर के पास यह अद्भुत नजारा देखने को मिला। समिति के अध्यक्ष अमन […]

Noimg

ग्रामीण पंचायती के दौरान जमकर मारपीट, दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल || GS NEWS

घटनाभागलपुरमारपीटसन्हौलाAMBA0

भागलपुर: सन्होला थाना क्षेत्र के सकरमा पंचायत में मामूली विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण कुछ दिन पहले का एक घटना है, जब एक पक्ष के जानवर दूसरे पक्ष की खोपड़ी में घुस गए थे और कुछ सामान बर्बाद कर दिए थे। इस मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पंचायती बुलाई थी। पंचायती के दौरान, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज […]

Noimg

सरकारी अस्पताल में ग़ज़ब खेला! ट्रॉली मैन का मरीज के परिजन से 100 रुपये वसूलने का वीडियो वायरल || GS NEWS

Hospital Bhagalpurपरीक्षा परिणामAMBA0

भागलपुर में पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज, में अजब-गजब घटनाएँ सामने आ रही हैं। लगातार सुर्खियों में रहने वाले इस अस्पताल में हो रहे वसूली के खेल का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ट्रॉली मैन के द्वारा मरीज के परिजन से 100 रुपये वसूलने का दृश्य कैद हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मरीज के परिजनों द्वारा एक ट्रॉली मैन को बुलाकर वार्ड में लाया जाता है। ट्रॉली मैन बेडशीट बदलता है और मरीज को ग्लूकोस चढ़ाता है। इसके बाद वह वार्ड से बाहर निकल जाता है। दरवाजे से बाहर निकलते ही वह मरीज के परिजन के सामने हाथ फैलाता है, और […]

Noimg

लापरवाही की इंतहा हो गयी || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालअपराधबिहारभागलपुरAMBA0

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर का गाउन नहीं रहने की वजह से टाल दिया ऑपरेशन, गर्भवती महिला रात भर दर्द से रही बेहाल भागलपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे “अब तो हद हो गई” लापरवाही की इंतहा हो गई। दरअसल, पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रसव विभाग में डॉक्टर का गाउन नहीं रहने की वजह से प्रसव के लिए आई महिला को रात भर ऑपरेशन का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन किसी कर्मचारी को आह तक नहीं आई। इस दौरान रात के वक्त उसके परिजन कभी हेल्थ मैनेजर तो कभी हॉस्पिटल के किसी स्टाफ […]

Noimg

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दिया छिनतई की घटना को अंजाम || GS NEWS

अपराधबिहारलूटAMBA0

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज ट्रैफिक सिग्नल के समीप दिनदहाड़े कार सवार महिला के साथ बाइक सवार अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मीरा देवी अपने पुत्र विवेक कुमार, पुत्रवधू और पोती के साथ अपने घर बूढ़ानाथ आर के लेन से अपने रिश्तेदार के घर जगदीशपुर जा रही थीं। इसी दौरान अलीगंज ट्रैफिक सिग्नल के पास जब ट्रैफिक लाइट जली, तो विवेक कुमार, जो खुद कार चला रहे थे, ने कार को रोक दिया। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने विवेक को गाड़ी का गेट खोलने के लिए कहा। जब विवेक ने दरवाजा नहीं खोला, तो अपराधियों ने दरवाजे को पीटना शुरू कर दिया। विवेक ने […]