Month: October 2024

बिहार कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष उमेर खान का बिहपुर में गर्मजोशी से स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष उमेर खान अपने समर्थन के साथ पूर्णिया जाने के क्रम में बिहपुर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अतहर सईद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। उमेर खान ने कहा, “बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक के अध्यक्ष बनने के बाद यह मेरा पहला दौरा है। मैं अतहर सईद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं।” इस अवसर पर आईटी सेल के महासचिव गौरव कुमार ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने नवगछिया पुलिस जिला को कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला बनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा […]

कोसी बराज से पानी छोड़ने से बाढ़ से प्रभावित हुए कई गांव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : कोसी बराज से पानी छोड़ने के कारण सधुआ चापर, मदरौनी, सहोड़ा गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। रंगरा प्रखंड के सधुआ गांव में बाढ़ का पानी आने से सड़कें प्रभावित हो गई हैं, जिससे गांव के लोगों का मुख्य सड़क से संपर्क भंग हो गया है। पीड़ित परिवार कटरिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर शरण ले रहे हैं, जबकि कुछ परिवार त्रिमुहानी तटबंध पर भी सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं। मदरौनी, कोसकीपुर, सहोड़ा और सधुआ चापर पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे खेतों और घरों में जलभराव हो गया है। मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने बताया कि लगभग पांच सौ घरों में बाढ़ का पानी […]

ढोलबज्जा दियारा में अज्ञात युवक का शव बरामद ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने ढोलबज्जा दियारा के मरकोस क्षेत्र से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। मृतक के शरीर पर नीले रंग की जिन्स, लाल चेक शर्ट और नीला बंडी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए सुरक्षित रखा है। यदि निर्धारित 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं होती, तो अंतिम संस्कार किया जाएगा। DESK 04 B

नवगछिया थाना पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया थाना की पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में नगरह निवासी किशन सिंह, चुन्ना सिंह, तथा धैबिनिया निवासी दयानंद यादव और विवेका यादव शामिल हैं। किशन सिंह और चुन्ना सिंह के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायालय द्वितीय से वारंट जारी था, जबकि दयानंद यादव के खिलाफ एडीजे प्रथम और विवेका यादव के खिलाफ एडीजे तृतीय के न्यायालय से वारंट था। पुलिस ने चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहायता मिलेगी। DESK 04 B

पीएचसी में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव की मॉकड्रिल आयोजित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अग्निशमन विभाग ने आग लगने से बचाव के तरीकों की मॉकड्रिल आयोजित की। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशामक अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि 65 कॉलम में फायर ऑडिट किया गया है और मॉकड्रिल का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के मोहन कुमार, रंजन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान, रौशन कुमार, अनुपम कुमारी, आपदा मित्र कुमार दिलशान, अजीत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। DESK 04 B