Month: January 2025

Noimg

नवगछिया न्यायालय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, न्यायिक कार्य प्रभावित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया न्यायालय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण न्यायालय का पूरा कार्य ठप हो गया। हड़ताल के कारण वादियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह हड़ताल की जा रही है, जिसमें कर्मियों ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण और बेहतर कार्य परिस्थितियों की अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन किया है। हड़ताल कर रहे कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस हड़ताल के कारण कई मामलों की सुनवाई रुकी हुई है, और नये मामलों की फाइलिंग सहित अन्य न्यायिक कार्य […]

Noimg

गजाधर भगत महाविद्यालय में छात्रों के लिए रेलवे सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : गजाधर भगत महाविद्यालय में 12 बजे से 1 बजे तक छात्रों के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को रेलवे सुरक्षा, रेलवे अधिनियम और शरारती गतिविधियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में छात्रों को रेल मदद, टीओपीबी, नशाखुरानी, ट्रेनों में पत्थरबाजी, सिग्नल छेड़छाड़, चेन खींचने और अनधिकार प्रवेश जैसी घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्रों को इन घटनाओं के गंभीर परिणामों से अवगत कराया और उन्हें सतर्क रहने की अपील की। साथ ही, अपराधियों द्वारा रेलवे में अपराध करने की कार्यप्रणाली को भी स्पष्ट किया गया। छात्रों को पटरियों पर अनाधिकृत गतिविधियों, स्टंट करने और चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने जैसी खतरनाक हरकतों से बचने के लिए […]

Noimg

नवगछिया-थाना बिहपुर शाखा द्वारा विजय सभा का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: स्थानीय आरपीएफ बैरक भवन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन की नवगछिया-थाना बिहपुर शाखा द्वारा विजय सभा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन के केंद्रीय, जोनल, और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभा में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। सभा के दौरान रेलवे बैरक में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के कार्यों पर चर्चा की गई। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री रत्नेश वर्मा ने यूनियन के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्ववर्ती यूनियनों द्वारा कर्मचारियों के हित में अपेक्षित कार्य नहीं किए गए थे, जिसके कारण समस्याएं विकराल हो गई हैं। […]

Noimg

भवानीपुर थाना पुलिस ने फरार आरोपितों के घर पर चिपकाए इश्तिहार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ मनोहरपुर गांव में हत्याकांड के फरार आरोपितों के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाए गए। यह घटना एक जनवरी को हुई गोलीबारी से जुड़ी है, जिसमें बुलेट मोटरसाइकिल के विवाद को लेकर डब्लू की गोली लगने से मौत हो गई थी और एक महिला घायल हुई थी। इस मामले में भवानीपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी और 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने भोजूटोल गांव में गत वर्ष मई में दहेज हत्याकांड के आरोपी आरोपितों […]

Noimg

महाकुंभ मेला से लापता वृद्धा सकुशल अपने घर पहुंची ढोलबज्जा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: महाकुंभ मेला में सोमवार रात को भटकने के बाद 65 वर्षीय वृद्धा नन्हकी देवी शुक्रवार को सकुशल अपने घर लौट आईं। यह वृद्धा नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के छोटी भगवानपुर निवासी स्व नागेश्वर मंडल की पत्नी हैं। महिला के लापता होने की सूचना समाजसेवी प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने उत्तर प्रदेश और प्रयागराज पुलिस को दी थी और सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा की थी। इसके बाद रेल पुलिस सक्रिय हुई और वृद्ध महिला को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12506) में बैठाकर उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद की। नवगछिया रेल पुलिस ने महिला को शुक्रवार सुबह 2:45 बजे सकुशल नवगछिया स्टेशन पर उतारकर उनके परिवारवालों को सौंप दिया। DESK 04 B

Noimg

हत्या कांड के आरोपी के विरूद्ध किया गया इश्तिहार तामिला ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। विगत 01 जनवरी 2025 की रात्रि भवानीपुर थानांतर्गत ग्राम मनोहरपुर स्थित दो पक्षों के बीच पूर्व के आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना घटित हुई। जिसमें से 02 लोग जख्मी हुए थे और एक की मृत्यु हो गयी। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 01/25 धारा-191 (2)/191(3)/190/ 333/ 109/ 103/125ए/352 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना के महज 24 घंट के भीतर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है उसी क्रम में कांड में फरार अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के […]