Month: January 2025

Noimg

छः दिन बाद चौकीदार का शव बरामद ।। GS NEWS

घटनादुखदपुलिसभागलपुरDESK 1010

भागलपुर-खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदार गुगली साह का शव लापता होने के छह दिन बाद 12 जनवरी को नदी से बरामद किया गया। शव को भागलपुर पोस्टमार्टम हाउस में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार, गुगली साह 6 जनवरी को ड्यूटी पर जाने के बाद से लापता थे। इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बीते दिन दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने नदी में शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों ने वर्दी देखकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चौकीदार की मौत के कारणों का पता […]

Noimg

गोली लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत ।।GS NEWS

घटनाजमीन विवाददुखदभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी और ग्राम प्रधान होलिकोडा के रूप में हुई है। यह घटना मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण हुई बताई जा रही है। मृतक की भाभी गौरी देवी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में मृतक के पेट में गोली लग गई। परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से साहिबगंज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो […]

Noimg

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर युवा कांग्रेस ने किया बैठक का आयोजन।। GS NEWS

बिहारभागलपुरविधानसभा चुनावDESK 1010

भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की कर समिति की बैठक भागलपुर जिला कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सम्राट केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, लेकिन परिणाम उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाते हुए हर वार्ड के हर घर में जाकर कांग्रेस के कार्यकाल के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 18 जनवरी को कांग्रेस पार्टी […]

Noimg

🌟 भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा की पुण्यतिथि पर,जीएस न्यूज़ पर विशेष 🌟 ।। GS NEWS

नवगछियाभागलपुरश्रधंजलिDESK 1010

आज, 15 जनवरी, हम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन और योगदान भारत के लोकतंत्र, श्रम कल्याण और सामाजिक सुधारों के लिए एक प्रेरणा है। जीवन परिचय:श्री गुलजारीलाल नंदा का जन्म 4 जुलाई 1898 को पंजाब के सियालकोट (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा लाहौर, आगरा और इलाहाबाद विश्वविद्यालयों से प्राप्त की। प्रारंभ में वे अर्थशास्त्र के प्राध्यापक बने और जल्द ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गए। 1921 में असहयोग आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने देश सेवा की राह चुनी। स्वतंत्रता संग्राम और समाज सेवा:गुलजारीलाल नंदा ने अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन में लंबे समय तक काम किया और श्रमिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। […]

Noimg

जमुनिया में किराना दुकानदार से 50 हजार की रंगदारी मांगने पर गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी | | GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में एक किराना दुकानदार से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर अज्ञात आरोपियों द्वारा गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दुकानदार ने सुनाई आपबीती जमुनिया निवासी परमानंद भगत ने परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह अपने घर में बने किराना दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के मो. दाउद और मो. सुमर तीन अज्ञात आरोपियों के साथ पहुंचे। उन्होंने परमानंद भगत और उनके पड़ोसी मारुति भगत को गाली-गलौज करते हुए पिस्तौल लहराकर 50 हजार रुपये की रंगदारी देने का दबाव बनाया। जब परमानंद और मारुति ने रुपये देने से मना किया, […]

Noimg

भागलपुर-खगड़िया सीमा पर सड़क हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, एक घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर और खगड़िया सीमा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे सतीशनगर चौक और पहाड़पुर ढ़ाला चौक के बीच हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक की मौत, एक गंभीर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमा गांव निवासी रामजतन शर्मा के पुत्र गोलू कुमार (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसी गांव के पिंटू पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गोलू अपनी बहन के घर खगड़िया जिले के लौंगा फुलवड़िया मकर संक्रांति का दही-चूड़ा पहुंचाकर प्रिंस के साथ घर लौट रहा था। सतीशनगर के पास विपरीत दिशा […]

Noimg

श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज अयोध्या में, मकर संक्रांति पर किया विशेष आयोजन | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज 10 जनवरी से अयोध्या में हैं और आगामी 21 जनवरी तक वहां के प्रवास पर रहेंगे। स्वामी आगमानंद जी महाराज श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी हैं और इस दौरान वे अपने आश्रम की व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं। आध्यात्मिक आयोजन और साधना स्वामी आगमानंद जी महाराज अपने गुरुदेव श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के पीठाधीश्वर श्रीमद्जगदगुरु रामानुजाचार्य अनंत श्री विभूषित बाल ब्रह्मचारी स्वामी अनन्ताचार्य जी के सानिध्य में हैं। अयोध्या में आयोजित भागवत कथा का संयोजन स्वयं स्वामी आगमानंद जी महाराज कर रहे हैं, जिसमें मध्यप्रदेश के स्वामी धरणीधराचार्य जी महाराज भी शामिल हुए हैं। सरयू स्नान और पूजन स्वामी आगमानंद जी […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल | | GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल गांव में पुलिस पर पथराव और गाली-गलौज के मामले में भवानीपुर पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पर हमला: पृष्ठभूमि गत वर्ष 30 दिसंबर को आशाटोल गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर डायल 112 की टीम को सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक और हंगामा किया। इस घटना की जानकारी मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस टीम पर गाली-गलौज करते हुए पथराव कर दिया। इस […]