Month: January 2025

Noimg

बिहपुर विस भाजपा ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती मनाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर विधानसभा भाजपा द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक ई. शैलेंद्र की उपस्थिति में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक शैलेंद्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके विचार आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के शब्द, “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो,” हर युवा को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो. गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा, ध्यान और […]

Noimg

नवोदय विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य रोशन लाल और उप प्राचार्य एस.के. चौधरी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मानवता की सेवा को सर्वोपरि धर्म माना। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय “राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण” है। कार्यक्रम में छात्रा जागृति राज, अजित और अर्पिता ने प्रेरणादायक भाषण देकर सभी को प्रभावित किया। विद्यालय में निबंध और स्वरचित लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इंटर हाउस क्रिकेट मैच में अरावली हाउस ने नीलगिरी पर रोमांचक जीत हासिल की। साइंस […]

Noimg

ठंड को देखते हुए 15 जनवरी तक स्थगित रहेगा शैक्षणिक गतिविधि ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भागलपुर जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड पड़ने से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए ज्ञापांक डीबी नंबर 18/न्या/विधि के तहत आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, 8वीं तक की कक्षाओं के लिए सभी सरकारी और निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि, कक्षा 9 और उससे ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 9 […]

Noimg

राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस टीएमबीयू ने किया भव्य आयोजन | GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा 2025 के थीम पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी शिक्षाओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर दिया जोर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष छात्र कल्याण ने समाज में मनसा, वाचा और कर्मणा (विचार, वचन और कर्म) की एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “राष्ट्र और चरित्र निर्माण के लिए यह एकता अनिवार्य है।” महाविद्यालय निरीक्षक प्रो. संजय झा ने विवेकानंद के प्रसिद्ध संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” पर चर्चा की और युवाओं को […]

Noimg

भागलपुर पुलिस ने किया दो अपहरण कांड का खुलासा, 12 घंटे में बचाए दोनों पीड़ित ।। GS NEWS

अपराधघटनापुलिसभागलपुरDESK 1010

भागलपुर: भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए अपहरण के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने बबरगंज थाना क्षेत्र से निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट राजीव रंजन शर्मा और औद्योगिक थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय मिक्कू को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया। पहला मामला: राजीव रंजन का अपहरण बबरगंज थाना क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट राजीव रंजन का अपहरण उस समय हुआ, जब वे बांका के कटोरिया क्षेत्र में एक ग्राहक से मिलने जा रहे थे। अपराधियों ने राजीव रंजन की पत्नी को फोन कर 50,000 रुपये की फिरौती की मांग की और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर उनके पति को मार दिया जाएगा। राजीव रंजन […]

Noimg

गायत्री प्रज्ञा पीठ साहेबगंज में आयोजित हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : नाथनगर प्रखंड के गायत्री प्रज्ञा पीठ साहेबगंज में आज एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी वर्ष 2026 में अखंड ज्योति और वंदनीया माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष के प्रयाज रूप में शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित हो रही अध्यात्मिक गतिविधियों के तहत हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कार्यवाहक विकास भारती ने की। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ज्योति कलश रथ यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार करना था। कार्यक्रम में प्रखंड के श्रद्धावान कार्यकर्ता, सदस्य और प्रज्ञा पीठ से जुड़े गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शताब्दी वर्ष को सफल और स्मरणीय बनाने के लिए अपने सुझाव और सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम ने […]

Noimg

युवा दिवस और मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का रंगारंग आयोजन ।। GS NEWS

आयोजनखेल कूदभागलपुरDESK 1010

भागलपुर: युवा दिवस और मकर संक्रांति के अवसर पर वार्ड संख्या 20 के पार्षद नंदिकेश नंदी सानडील द्वारा लाजपत पार्क मैदान में भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पतंग महोत्सव में बच्चों के लिए रेस प्रतियोगिता, युवाओं के लिए 100 मीटर दौड़, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए वॉकिंग रेस, तथा युवाओं के लिए पुश-अप और स्किपिंग प्रतियोगिताएं रखी गईं। इन आयोजनों ने पूरे माहौल को ऊर्जा और जोश से भर दिया। पार्षद नंदीकेश नंदी सानडील ने कहा, “युवा दिवस के इस खास मौके पर बच्चों और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन […]

Noimg

स्काउट गाइड भवन परिसर भागलपुर में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस | | GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के स्काउट गाइड भवन परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) विपिन कुमार सिंह ने की। स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। आगामी 26 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले राजकीय परेड और अन्य कार्यक्रमों के लिए परेड का पूर्वाभ्यास भी किया गया। कार्यक्रम के संचालन में रोवर स्काउट लीडर अभिषेक आनंद, रोवर शिवम कुमार, रेंजर विद्या कुमारी, सोनाली भारती, रोशन खातून और सिमरन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्राइस्ट […]

Noimg

आरोपी के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस, आरोपी ने थाना में किया आत्मसमर्पण ॥ GS NEWS

पुलिसभागलपुरव्यवहार न्यायालयDESK 1010

भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज मोहल्ले में हत्या के आरोपी प्रमोद यादव के घर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को उस वक्त अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब आरोपी ने बरारी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के मामले में प्रमोद यादव पिछले चार वर्षों से फरार था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की। कुर्की के दौरान पुलिस और आरोपी के परिवार वालों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। महिलाओं ने मांगा मोहलत, पर पुलिस रही सख्त कुर्की के दौरान प्रमोद यादव के परिवार की महिलाएं पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाती रहीं कि उन्हें कुछ […]