Month: January 2025

Noimg

जहांगीरपुर बैसी में गोलीबारी कर मछली मारने के मामला में रंगरा पुलिस ने की जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी में जलकर पर कब्जे को लेकर गोलीबारी और जबरन मछली मारने के मामले में रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार और सीओ ने स्थल पर पहुंचकर जांच की। जानकारी के अनुसार, साधोपुर के अरविंद यादव, संजय यादव और मनोज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने हथियार से लैस होकर जबरन मछली मारी और विरोध करने पर गोलीबारी की। स्थानीय निवासी मु. छोटू ने रंगरा थाना में आवेदन देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी गोलीबारी करते हुए मछली मार ली। इस पर रंगरा थानाध्यक्ष और सीओ ने जलकर का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों को जलकर के […]

Noimg

टॉप 10 लिस्ट में शामिल 25 हजार के इनामी अपराधी अय्याज उर्फ नाढा मियां गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

BHAGALPUR NEWS : भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल 25 हजार के इनामी अय्याज उर्फ नाढा मियां को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। भागलपुर के सीनियर एसपी हृदयकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। नाढा मियां कुख्यात टिंकू अंसारी गिरोह का शूटर है। इस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कुल 9 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें से 8 मामलों में वह बेल पर था, जबकि 2022 में बबरगंज थाना क्षेत्र में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था। पुलिस इस पर लंबे समय से शिकंजा कसने का प्रयास कर रही थी। सीनियर एसपी हृदयकांत ने बताया कि नाढा मियां की […]

Noimg

BHAGALPUR NEWS : पॉलिटेक्निक कॉलेज में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल कमल किशोर पाठक, बांका पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल बीरबल कुमार रजक और नाथनगर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, क्रिकेट और वॉलीबॉल के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर भागलपुर पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल ने कहा कि जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में छात्रों के उत्साह और जोश का माहौल बना हुआ है। Barun Kumar Babul

Noimg

BHAGALPUR NEWS : फरका पंचायत के मुखिया की मनमानी, महिला फरियादी पहुंचीं जिलाधिकारी कार्यालय || GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के फरका पंचायत में मुखिया द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ महिला फरियादी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम होने के बावजूद लाभुकों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस वजह से दर्जनों परिवार परेशान हैं। जिलाधिकारी के जनता दरबार में पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्या रखी और मुखिया पर 20,000 रुपये की मांग का आरोप लगाया। फरियादियों ने बताया कि पैसा नहीं देने पर मुखिया सूची में नाम होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने से इनकार कर रहे हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर कहा कि इस कारण वे रहने के लिए बेहद परेशान हैं। डीएम ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन […]

Noimg

BHAGALPUR NEWS : मकर संक्रांति को लेकर भागलपुर के बाजारों में दूध के दामों में हुआ इजाफा || GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर में मकर संक्रांति को लेकर दूध की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। पहले जहां दूध 60 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, अब इसकी कीमत 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मकर संक्रांति के दौरान चूड़ा, तिलकुट, गुड़ और दही खाने की परंपरा है। इसे देखते हुए दही बनाने के लिए दूध की मांग बढ़ गई है, जिससे बाजार में दूध की कमी और कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। दूध व्यापारियों के अनुसार, जानवरों की संख्या में कमी और बढ़ती जनसंख्या के साथ दूध व दही की मांग में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में लोग मकर संक्रांति के लिए दही जमाने की तैयारियां कर रहे हैं, जिससे दूध की खरीदारी तेज हो गई […]

Noimg

BHAGALPUR NEWS : घंटाघर चौक से कोयला डिपो तक अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर || GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर जिलाधिकारी के आदेश पर नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज हो गया है। घंटाघर चौक से कोयला डिपो तक सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। सड़क पर सजाई गई सभी दुकानों को हटा दिया गया और उनका सामान जप्त कर लिया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में सड़क पर दुकान लगाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। गौरतलब है कि नगर निगम पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, जिससे शहर की सड़कों को जाम और अराजकता से मुक्त किया जा सके। Barun Kumar Babul

Noimg

BHAGALPUR NEWS : लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने दी जान || GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के खंजरपुर मोहल्ले में एक निजी लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही मधेपुरा जिले की पल्लवी कुमारी ने अपनी जान दे दी। पल्लवी भागलपुर के एक निजी विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना से पहले पल्लवी ने देर रात अपने पिता कल्याण कुमार से फोन पर बात की थी। बातचीत में उसने मकर संक्रांति पर घर आने की बात कही थी। पल्लवी पिछले एक वर्ष से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और रोज अपने परिवार से संपर्क में रहती थी। पिता ने बताया कि पल्लवी कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं करती थी, जिससे इस कदम की कोई आशंका नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही जोगसर थाना पुलिस ने पल्लवी […]

Noimg

रंगरा थानांतर्गत गोलीबारी एवं लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ दियारा में 27 नवंबर 2024 को खेत जोत रहे किसान सुमित कुमार मंडल पर कुछ अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारी गई और उनका ट्रैक्टर लूट लिया गया। इस घटना के संबंध में जख्मी किसान के फर्दब्यान के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 124/24 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी। दिनांक 8 जनवरी 2025 को पुलिस को तकनीकी और सूचना संकलन के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस ने छापामारी कर घटना में संलिप्त […]

Noimg

महिला शिक्षा की प्रेरणास्त्रोत फातिमा शेख की मनाई गयी 194वीं जयंती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर। सामाजिक भेदभाव और वंचना के शिकार महिलाओं के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने वाली भारत की द्वितीय महिला और मुस्लिम समाज की प्रथम शिक्षिका फातिमा शेख की 194वीं जयंती बिहपुर के चकप्यारे गांव में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मो. मोइन राईन और राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव पंकज सिंह ने की, जबकि संचालन सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के विनोद सिंह निषाद ने किया। राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम और जिला परिषद सदस्य मो. मोइन राईन ने अपने संबोधन में कहा कि जब भारतीय समाज में पितृसत्तात्मक व्यवस्था और मनुवादी विचारधारा का प्रभाव था, तब महिलाओं और शूद्र-अतिशूद्र को […]

Noimg

राजस्व कर्मचारियों ने काला पट्टी लगाकर किया मारपीट घटना का विरोध  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया। अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मचारियों ने किशनगंज जिले के बहादुरगंज अंचल के हल्का कचहरी कार्यालय में जमीन की दाखिल-खारिज को लेकर राजस्व कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में काला पट्टी लगाकर विरोध जताया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजस्व कर्मचारी संघ के अंचल अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने किया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि राजस्व कर्मचारियों पर इस तरह के हमले अस्वीकार्य हैं। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत कुमार झा ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर मौजूद राजस्व कर्मचारी धीरज कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार और सौरव कुमार गोस्वामी ने भी घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा […]