Month: January 2025

Noimg

बिहार में बढ़ी ठंड, शुक्रवार को कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमौसमBarun Kumar Babul0

नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते प्रदेश में भी तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को भागलपुर, बांका, सुपौल समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान बांका में दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में शीत दिवस को लेकर अलर्ट जारी किया है। कोसी-सीमांचल के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार और पूर्णिया जिलों में शुक्रवार और शनिवार को ठंड का प्रभाव अधिक रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया […]

Noimg

NAUGACHIA : नियमों का पालन करने वाले भी, अनदेखी करने वाले भी: नवगछिया में फिर दिख रहा अतिक्रमण || GS NEWS

जामनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा की गई तोड़फोड़ को महज एक माह ही बीता है, लेकिन दुकानदारों ने फिर से सड़क पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। हड़िया पट्टी की व्यस्त सड़कों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सड़क तक फैला दी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर फिर कब्जा, राहगीरों को दिक्कत हरिया पट्टी में अनाज के दुकानदार सड़क पर बोरियां रख रहे हैं, वहीं कपड़ों के दुकानदार अपनी बेंच और सामान सड़क पर सजा रहे हैं। इससे न केवल जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ गई है। स्टेशन रोड पर स्थिति और भी खराब है। […]

Noimg

कदवा में तारबूज की खेती करने आए युवक की कोसी किनारे कटाव की धसान में दब कर मौत || GS NEWS

कटावकोसीनवगछियाBarun Kumar Babul0

भागलपुर नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु राउत पुल के उत्तरी छोर समीप कोसी नदी के किनारे एक युवक की लाश मिलने की खबर मिली है। जहां बताया जा रहा है कि मृतक सुबह शौच के लिए गया होगा। जहां कोसी नदी के किनारे धसान गिरने के बाद उसमें दब कर युवक की मौत हो गई है। मृतक भागलपुर जिले के टील्हाकोठी गांव निवासी नाथनगर थाना क्षेत्र के दिलदारपुर दियारा निवासी लक्ष्मण महततो के पुत्र संजीव कुमार महतो है। मृतक को तीन पुत्र व एक अविवाहित लड़की समेत चार संताने हैं। बताया जा रहा है कि मृतक संजीव का ससुराल मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगाम बिन्दटोली में हीरा लाल महतो के यहां था। जहां संजीव […]

Noimg

गोलीकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार | |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर के झंडापुर में गोलीकांड के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसंबर को गोलीकांड के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित झंडापुर थाना के मड़वा निवासी गोपाल चौधरी है. इस संबंध में पीड़ित ने 15 दिसंबर को लिखित आवेदन दिया कि बीती रात्रि जब ये घर पर थे तो अचानक गोपाल चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए इन्हें तथा इनके परिवार के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. दशहत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए भाग गया. इस संबंध में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें गोपाल चौधरी को नामजद आरोपित बनाया गया. पुलिस […]

Noimg

मुक्तिनाथ सिंह निषाद बनें फिर से भाजपा नवगछिया जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 1010

नवगछिया भाजपा जिला संगठन के तहत बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान मुक्तिनाथ सिंह निषाद को पुनः नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। यह घोषणा बिहार सरकार के मंत्री और प्रदेश नेतृत्व के नामित अतिथि कृष्णनंदन पासवान ने की। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत और खुशी का इजहारजिलाध्यक्ष के रूप में मुक्तिनाथ सिंह निषाद की पुनः घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र से सम्मानित करने के साथ ही ढोल-नगाड़े और पटाखों से […]

Noimg

बिहपुर में गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बुधवार शाम बिहार सरकार के गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान का एनडीए कार्यालय, बिहपुर में आगमन हुआ। इस मौके पर भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र के नेतृत्व में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। मंत्री ने भी विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि बिहपुर में कार्यकर्ताओं का उत्साह और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य यह सुनिश्चित करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार पुनः कमल खिलेगा। मंत्री ने एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं से […]

Noimg

नवगछिया में कोसी किनारे युवक की धसान में दबकर मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र स्थित बाबा बिशु राउत पुल के उत्तरी छोर के पास कोसी नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के टील्हाकोठी गांव निवासी, नाथनगर थाना क्षेत्र के दिलदारपुर दियारा के लक्ष्मण महतो के पुत्र संजीव कुमार महतो के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि संजीव कुमार अहले सुबह शौच के लिए कोसी नदी किनारे गए थे, जहां धसान गिरने के कारण वह मिट्टी के नीचे दब गए। दबने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजीव की चार संताने हैं, जिनमें तीन बेटे और एक अविवाहित बेटी शामिल हैं। संजीव चार दिन पहले […]