Month: January 2025

Noimg

नवगछिया के पोद्दार गली में ठेले से किराना सामान की चोरी || GS NEWS

अपराधघटनानवगछियाDESK 1010

नवगछिया के पोद्दार गली में चोरी की एक और घटना ने बाजार के दुकानदारों को परेशान कर दिया है। किराना दुकानदार पंकज पोद्दार के दुकान का सामान ,दुकान के सामने लगे ठेले से फॉर्चून तेल का पैकेट चोर उठा कर फरार हो गया। यह घटना तब हुई जब दुकान का सामान ठेले पर रखा हुआ था और दुकान में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी।  पंकज पोद्दार ने बताया कि ठेले पर रखा सामान दुकान में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चोर मौके का फायदा उठाकर तेल का पैकेट लेकर भाग निकला। घटना का पता सामान की जांच करने के बाद चला।  दुकानदारों का कहना है कि नवगछिया बाजार में इस तरह की चोरियों की घटनाएं लगातार […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुंगेर के ऐतिहासिक स्थलों का किया शैक्षणिक परिभ्रमण || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया : सूबे के प्रतिष्ठित विद्यालय ज्ञान वाटिका के छात्र-छात्राओं ने मुंगेर के विभिन्न ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों का परिभ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा में कुल अठहत्तर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान, सभी छात्र-छात्राएं सर्वप्रथम सीताकुंड पहुंचे, जहां उन्होंने गर्म झरने के कुंड को देखा और उससे संबंधित रहस्यों को समझा। यहां, उन्हें राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न कुंड का भी दर्शन करने का अवसर मिला, और स्थानीय गाइड ने बच्चों को इन ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद, सभी छात्र-छात्राएं मुंगेर के प्राचीन किले का दर्शन करने गए, जहां उन्होंने इतिहास की गहराईयों में जाकर किले के महत्व को समझा। तत्पश्चात, वे कष्टहरणी घाट पहुंचे, जहां कुछ बच्चों ने नौका विहार भी […]

Noimg

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में ट्रेन हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना भोलानाथ पुल के समीप की है, जहां अमरपुर थाना क्षेत्र के श्याम शाह के पुत्र श्रीकांत कुमार (26) ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ई-रिक्शा के जरिए मायागंज अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत अमरपुर से भागलपुर आ रहे थे। भोलानाथ पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक विमल कुमार ने बताया कि श्रीकांत को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि युवक के शरीर पर गहरी […]

Noimg

कर्तव्य पथ पर झलकेगी नवगछिया की प्रतिभा, प्रज्ञा भारती करेंगी झिझिया नृत्य की प्रस्तुति ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : 26 जनवरी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नवगछिया की प्रज्ञा भारती बिहार के प्रसिद्ध झिझिया लोकनृत्य की प्रस्तुति करेंगी। प्रज्ञा नवगछिया के राजेंद्र प्रसाद मंडल और शीला देवी की पुत्री हैं। इस बात की जानकारी नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी। प्रज्ञा भारती बाल बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ नवगछिया जीबी कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि संगीत नाट्य अकादमी के निमंत्रण पर मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, बरारी की 15 छात्राएं इस प्रस्तुति की तैयारी में जुटी हुई हैं। झिझिया लोकनृत्य की विशेषताझिझिया लोकनृत्य अंग और मिथिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रसिद्ध लोकनृत्य है, जो दोनों क्षेत्रों की समृद्ध […]

Noimg

भागलपुर शहर में धूमधाम से मना नववर्ष 2025 का जश्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में नववर्ष 2025 का स्वागत मंगलवार की रात धूमधाम से किया गया। शहर के होटलों, विवाह भवनों और गार्डन रेस्टोरेंट में जोरदार जश्न का माहौल रहा। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की भरमार रही, और कई लोगों के मोबाइल फोन पर 12 बजते ही शुभकामनाओं के फोन और मैसेज आने लगे। शहर के होटलों में डीजे नाइट का आयोजन हुआ, वहीं लोग छतों और सड़कों पर अपने अंदाज में नववर्ष का जश्न मनाते दिखे। बड़ी खंजरपुर और छोटी खंजरपुर के हॉस्टलों में छात्र-छात्राओं ने भी रात भर नववर्ष का स्वागत किया। दक्षिणी भागलपुर […]

Noimg

होमगार्ड के 54 जवान हुए रिटायर्ड: विदाई समारोह में हुआ सम्मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के 54 होमगार्ड जवान मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय नवगछिया में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जवानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह में कंपनी कमांडर इफ्तिखार आलम, होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद किशोर पासवान, सचिव चंद्रशेखर सिंह, लेखापाल पवन कुमार मिश्र और गौतम कुमार ने सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान होमगार्ड डीएसपी हरेन्द्र सिंह ने सभी जवानों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। सेवानिवृत्त होने वाले जवानों में नगरह के अरविंद नारायण सिंह, सुधीर झा, भूपेंद्र सिंह, विभीषण मिश्र, चंद्रदेव ठाकुर समेत कुल 54 होमगार्ड जवान […]

Noimg

महिला बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ट्रॉफी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

कांस्य पदक विजेता महिला बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी हुए सम्मानित नवगछिया : रायगढ़ (महाराष्ट्र) में आयोजित 70वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली बिहार की महिला खिलाड़ियों का पटना लौटने पर पाटलिपुत्र जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ अपनी मेहनत और कौशल का परिचय दिया। इसके बाद, भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-सदस्य, बिहार विधान परिषद (पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) प्रो. नवल किशोर यादव ने अपने पटना स्थित आवास पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। कांस्य पदक विजेता महिला टीम ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कप्तान प्रिया सिंह तथा प्रशिक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष को ट्रॉफी सौंपी। प्रो. नवल किशोर यादव ने खिलाड़ियों […]

प्रखंड शिक्षक के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पचगछिया के प्रखंड शिक्षक निर्मल कुमार ठाकुर के सेवानिवृति पर प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्ति पर सभी शिक्षक, छात्रों व अभिभावकों ने उन्हें अश्रुपूर्ण नयनों से विदाई दी ।उनके सम्मान में सभी छात्रों के आंखों में आंसू की बूंदें थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि सदस्य युगेश कुमार ने.  कहा कि निर्मल कुमार ठाकुर जब से विद्यालय में योगदान किए थे तब से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में साकारात्मक प्रभाव पड़ा। ये अपने क्रियाकलाप व अपनी कार्यशैली, कुशलता व मेहनत के बल पर शिक्षकों में अमिट छाप छोड़ गए है। इस अवसर पर […]

Noimg

सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय अभिया के शिक्षक उपेंद्र नारायण मेहता के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने शॉल, गुलदस्ता व बुके देकर विदाई दी। विद्यालय के रसोईया जयप्रकाश मंडल भी मंगलवार को सेवानिवृत हुए। उन्हें भी विदाई दी गई। उनके द्वारा किए गए कार्यों को सभी ने एकमत से सराहा। भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि सदस्य युगेश कुमार ने कहा कि शिक्षक उपेंद्र नारायण मेहता एक सुयोग्य, कर्मठ एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। ये कम ही समय में शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों का दिल जीत लेते थे। इनके पढ़ाए गए छात्र जिला के बाहर कई […]

Noimg

नृत्य नाटिका के साथ 201 महिलाओं नें किया श्याम बाबा का अखंड पाठ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

तीन दिवसीय श्याम महोत्सव का हुआ आगाज नए साल पर श्याम के भजनों मैं डूबे रहते हैं नवगछिया नगर वासी नवगछिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम महोत्सव का 35वाँ आयोजन बाल भारती (पोस्ट ऑफिस रोड) नवगछिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार टैंट नवगछिया के इम्तियाज एवं बंगाल के कारीगरों के द्वारा सजाए गए विशाल एवं आकर्षक पंडालों मे बाबा का भव्य दरवार फुलो से सजाया गया। पंडीत मुन्ना शर्मा और पंडीत अमर शर्मा के द्वारा बाबा कि ज्योत जलाई गई। पूजा-अर्चना करने के बाद अखंड पाठ वाचक विशाल शर्मा व हेमंत शर्मा (कोलकता) एवं नृत्य नाटिका (कोलकता) के साथ 201 महिलाओं द्वारा बाबा का अखंड पाठ किया गया जिसमे श्याम कि जीवनी को दर्शाया […]