Month: February 2025

Noimg

पुलिस ने ट्रक से 485 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपितों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 485 लीटर शराब जब्त की और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में बांका जिले के रजौन थाना के उपरामा निवासी विनोद कुमार साह और निरपा निवासी सागर तांती शामिल हैं। 10 फरवरी को मद्य निषेध पटना से सूचना मिली कि झारखंड के गोड्डा से एक ट्रक भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर नवगछिया की ओर आ रहा है। इस पर रंगरा थाना पुलिस और डीआइयू टीम ने तुरंत सक्रिय होकर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया। भट्टा चौक के पास संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेने पर 485 लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में रंगरा थाना में […]

Noimg

दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : भवानीपुर थाना के नगरपारा निवासी प्रीतम ठाकुर को पुलिस ने दुर्गा मंदिर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। 19 दिसंबर को दुर्गा मंदिर विकास समिति द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया था कि प्रीतम ठाकुर ने भ्रमरपुर स्थित दुर्गा मंदिर में दानपेटी का लॉकर तोड़कर नकदी चोरी कर ली थी। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध था, जिसके आधार पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान फरार चल रहे आरोपित प्रीतम ठाकुर को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK 04 B

Noimg

गरूड़ प्रजनन केंद्र कदवा में पेड़ से गिरने की घटनाओं का सिलसिला जारी, एक और गरूड़ घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार कदवा स्थित गरूड़ प्रजनन केंद्र में पेड़ से गिरने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व एक गरूड़ की पेड़ के घोसले में मौत हो गई थी, और मंगलवार को एक और गरूड़ पेड़ से गिरकर घायल हो गया। गरूड़ सेवियर राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को सदानंद सिंह के कदम के पेड़ से एक गरूड़ गिरा और घायल हो गया। राजीव कुमार, प्रिंस कुमार और दीपक कुमार ने घायल गरूड़ का प्रारंभिक इलाज किया। इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने घायल गरूड़ को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित सुंदरवन भेजा। पिछली घटना में मृत गरूड़ को […]

Noimg

नवगछिया के बड़ीघाट ठाकुरबाड़ी के सीताराम ठाकुर का वाराणसी में निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारबोल बमभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के बड़ीघाट ठाकुरबाड़ी के सीताराम ठाकुर का निधन वाराणसी में हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री ठाकुर अपने सरल स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्तियों के लिए प्रसिद्ध थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक और अनुयायी उनके आवास पर पहुंचने लगे। उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी में उनके सबसे छोटे पुत्र, कौशलेंद्र कुमार ठाकुर ने मणिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनके परिजन, मित्र और शुभचिंतक भी उपस्थित थे। इनमें बुद्धि प्रकाश ठाकुर, कर्दम ठाकुर, शांतनु ठाकुर, राजू ठाकुर, ललित झा, राजा झा, मनोज, मंजुल, ईश्वर […]

Noimg

शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक यौन शोषण मामले में केस दर्ज, पुलिस ने अभियूक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरभीषण आगजनीDESK 04 B0

नवगछिया के तेतरी का युवक गाजियाबाद की लड़की को झूठे वादों में फंसाकर करता रहा यौन शोषण पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए अभियूक्त को किया गिरफ्तार नवगछिया। थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी मो मेराज अली पिता मो एजाज ने गाजियाबाद दिल्ली की रहने वाली 22 वर्षीय महिला बिंदिया को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और तीन वर्षों तक यौन शोषण किया। इस मामले में पीड़ित महिला बिंदिया के द्वारा सोमवार को नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर मो मेराज के विरुद्ध केस दर्ज कराया। साथ ही नवगछिया एसपी से ऊचित न्याय की गुहार लगाई। वही महिला थाना की पुलिस ने कांड दर्ज कर त्वरित कार्यवाई करते हुए अभियूक्त तेतरी निवासी मो मेराज अली पिता मो एजाज […]

Noimg

माघी पूर्णिमा पर नारायणपुर बलाहा में 24 घंटे रामधुन मेला का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

501 कलश शोभा यात्रा के साथ तथा 08 जोड़ी भगवान की झांकी के साथ हुआ शुभारंभ नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का भी होगा आयोजन नवगछिया। हर साल की भांति माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नारायणपुर प्रखंड के बलाहा वार्ड संख्या 07 में 24 घंटे रामधुन मेला का शुभारंभ मंगलवार को 501 कलश शोभा यात्रा के साथ तथा 08 जोड़ी भगवान की झांकी के साथ शुभारंभ हुआ। आयोजन में पूरे बलाहा के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। जिसमें मेला कमिटी के सदस्य चितरंजन कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष से सुंदर आयोजन इस बार हो रहा है। संपूर्ण ग्रामवासी झांकी देख प्रसन्न है। वही मेला अध्यक्ष वेदानंद सिंह एवं उपाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मेला के साथ-साथ नाइट क्रिकेट […]

Noimg

पुत्र के साथ पैदल जलाभिषेक करने ब्रजलेश्वरनाथ मंदिर जा रही महिला को हाइवा ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत || GS NEWS

निधनबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 1010

एक ही समय मे दो वाहन की चपेट में आई महिला पहले मोटरसाइकिल और फिर हाइवा ने मारा धक्का, बाल-बाल बचे पुत्र बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार एनएच 31 पर हुआ हादसा नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हकार के समीप एनएच 31 पर मंगलवार की दोपहर करीब 01 बजे तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने पुत्र के साथ पैदल जलाभिषेक करने ब्रजलेश्वरनाथ मंदिर मरवा जा रही महिला को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पुत्र वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। मृतक महिला साकिन-थाना झंडापुर वार्ड संख्या 13 चौधरी टोला निवासी लूसी देवी पति मृत्युंजय चौधरी उम्र 42 वर्ष बताई गई। मिली जानकारी के अनुसार एक ही समय मे पहले […]

Noimg

माघी पूर्णिमा तक चलेगी गंगा तट पर रामधुनी, कलश यात्रा के साथ निकाली गयी भव्य झांकी || GS NEWS

आयोजनबिहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरDESK 1010

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड स्थित बलाहा ग्राम में माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पारंपरिक रूप से आयोजित रामधुन कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा और भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रामवासियों ने सामूहिक प्रयास से गंगा तट पर धार्मिक उत्सव का हिस्सा बने। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों के मंत्र उच्चारण से हुई, जिसके बाद महिलाओं और पुरुषों ने गंगा घाट से पवित्र जल लेकर देवी-देवताओं की आठ जोड़ी झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद, जल को गंगा घाट पर वापस लाकर विधिवत रूप से स्थापित किया गया। इस आयोजन में बलाहा ग्राम की महिलाओं और अन्य ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह […]

Noimg

प्रशांत कुमार अपने प्रथम प्रयास में ही बनें सीएमए ||GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरDESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव शहर निवासी पिता सुनील कुमार माता रीता देवी का 24 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार ने अपने प्रथम प्रयास में सीएमए का फाइनल परीक्षा अच्छे नंबर से उत्तीर्ण कर शहर व अपने माता – पिता का नाम रौशन किया है। दी इंस्टीट्यूट ऑफ कोस्ट एकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने सोमवार को यह रिजल्ट जारी किया है। साधारण परिवार में पले बढ़े प्रशांत 10वीं संत जोसफ स्कूल पकड़तल्ला (कहलगांव) तथा इंटरमीडिएट डीएवी, एनटीपीसी ( कहलगांव ) से उत्तीर्ण किया है। पश्चात ग्रेजुएशन यानी बी कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई कोलकाता यूनिवर्सिटी के उमेशचंद्र कॉलेज से पूरी की। पश्चात घर से ही आगे की तैयारी करने में जुट गए था।प्रशांत ने बताया कि हमने प्रथम प्रयास में ही फाउंडेशन […]

Noimg

अंग के दशरथ मांझी विजय मंडल की बीमार पत्नी अनिता देवी का निधन || GS NEWS

दुखदनिधनबिहारभागलपुरDESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित रसलपुर एकचारी निवासी अंग के दशरथ मांझी की बीमार पत्नी अनिता देवी (45 वर्ष) का आज तड़के हृदय गति थमने से निधन हो गया। पिछले चार वर्षों से अनिता बीमार चल रही थी। वे लिवर इन्फेक्शन से पीड़ित थी। 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी।हाल ही में विजय मंडल की कहानी जीएस न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विजय मंडल अपनी पत्नी की सेवा 24 घंटे करता है। घर को ही उसने आईसीयू बना लिया है। वह हर दिन एकचारी से 30 किलोमीटर दूर भागलपुर स्थित बरारी ऑक्सीजन रिफलिंग प्लांट जाते हैं। अपने कंधे पर सिलिंडर लादकर जाने और आने का यह सिलसिला हरेक दिन कई दफा करता है। ऐसे में […]