March 2, 2025
नवगछिया के प्राइवेट स्कूलों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र के गोपालपुर प्रखंड स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय का भागलपुर के सीनियर डिप्टी कलेक्टर कृष्ण मुरारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन, शौचालय की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं की व्यवस्था, विभिन्न गतिविधियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीनियर डिप्टी कलेक्टर कृष्ण मुरारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा आरटीआई एक्ट के तहत निजी विद्यालय के 25% कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई करने में छूट दी जा रही है और उन्होंने इस छूट की सही तरीके से व्यवस्था की जांच की। बच्चों का ट्यूशन, पोशाक, पुस्तकें निःशुल्क है, जिसका रजिस्टर के आधार पर फिजिकल सत्यापन हेतु निरीक्षण किया गया। साथ […]