0
(0)

नवगछिया पुलिस ने जीरोमाइल नवगछिया से देर रात्रि चार किलो गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित पटना जिला के घोसवरी थाना के पैजना निवासी कुंदन कुमार है। बताया गया कि नवगछिया थाना के अनि मकबूल हुसैन जीरोमाइल में रात्रि गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि इस होकर गांजा की बड़ी खेप गुजरने वाली है। पुलिस ने जीरोमाइल में खरीक से ओर से आने वाली वाहनों की जांच करने लगे।

इसी दौरान एक टेम्पो को पुलिस ने जांच करने के लिए रोका। पुलिस को देखकर टेम्पो सवार भागने लगा। पुलिस जवान के सहयोग से उसे खदेर कर पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम कुंदन कुमार बताया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भागने में सफल रहा। कुंदन कुमार ने दोनो आरोपित का नाम पुलिस को बताया है।

कुंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि गांजा को सिल्लीगुड़ी बंगाल से खरीदकर लाया था। टेम्पो कर खरीक से कुर्सेला जा रहा था। कुर्सेला में दुकानदार को बेचना था। दंडाधिकारी नवगछिया सीओ की मौजूदगी में गांजा की नाप किया तो चार किलो पाया गया। पुलिस ने नवगछिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: