5
(1)

चोरी की घटना का अबतक नही मिला कोई सुराग औऱ न ही गिरफ्तार हुए चोर

नवगछिया – विगत 27 नवंबर की रात बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 नम्बर सड़क किनारे स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में अज्ञात चोरों ने गोदाम के मुख्य गेट का ताला काटकर भरा हुआ 48 गैस सिलेंडर चोरी मामले में घटना के ढाई महीने बाद भी बिहपुर पुलिस की हाथ अबतक खाली है। प्रोपराइटर बिहपुर निवासी शमशाद आलम ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। आवेदन के अनुसार गोदाम से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 46 और 2 कॉमर्शियल कुल 48 सिलेंडर गायब किया गया है।गौरतलब हो कि चोरी की घटना के ढाई महीने बाद भी बिहपुर पुलिस की हाथ खाली है। इस चोरी की घटना का अबतक न कोई सुराग पुलिस के हाथ लगीं है और न ही चोर गिरफ्तार हो सका है। इधर चोर क्षेत्र में अगला शिकार तलास रहा है।क्षेत्र में चोरों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है।कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई मुकेश कुमार बने हैं। इस मामले में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर से संपर्क असफल रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: