5
(2)

जीविका समूह की महिलाओं से मिलकर न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव की आधे दर्जन से अधिक जीविका समूह की महिलाओं को रुपया गवन के मामले में भागलपुर के सांसद अजय मंडल बीओ केंद्र पहुंचकर महिलाओं से मिले जहां पर उन्होंने महिलाओं की समस्या को सुनकर तत्काल न्याय दिलाने का आश्वसन दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारी से बात कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी के अनुसार तेतरी गांव के लगभग आधे दर्जन जीविका समूह के रुपया उसके लेखपाल पुष्पा कुमारी एवं उसके पति एवं देवर के मिली भगत से अवैध रूप से निकासी कर.

लिया। जिसको लेकर के जीविका समूह की दीदी के द्वारा नवगछिया थाने में मामला दर्ज कराया। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर जीविका समूह की दिदियो ने ने भागलपुर के सांसद अजय मंडल से न्याय दिलाने की गुहार किया था। इसी को लेकर के वह तेतरी गांव वीओ केंद्र पर पहुंचकर जीविका दीदी के समूह की महिलाओं से मिलकर सारी जानकारी ली जिसमें महिलाओं के द्वारा बताया गया कि अलग-अलग केन्द्रों कि वह लेखपाल थी और गलत तरीके से रुपया निकासी कर लिया एकता जीविका के संचालक कंचन कुमारी पूनम भारती रेखा कुमारी सहित अन्य जीविका समूह के.

महिलाएं ने कहा कि हम लोगों के द्वारा कई बार पुलिस अधीक्षक से लेकर के थाना तक का चक्कर लगाया लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं संसद के द्वारा तत्काल पुलिस के वरीय पदाधिकारी से पूरे मामले की जानकारी लेकर महिलाओं का आस्वास्थ्य क्या की रुपया जो भी गबन हुआ है वह रिकवर होने के साथ-साथ बैंक एवं उससे संबंधित लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी किया गया है। मालूम हो की एकता जीविका समूह विकास जीविका समूह गणपति जीविका समूह गंगोत्री जीविका समूह माता रानी जीविका समूह विशाल जीविका समूह सहित अन्य जीविका समूह के महिलाओं का रुपया गवन किया गया है। इसमें 18 लाख 97 हजार 254 गवन होने की बात सामने अभी तक आया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: