4.5
(2)

आठ दिसंबर को बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद में बने नवनिर्मित महर्षि मेंही आश्रम में परमहंस मेंही जी महाराज की प्रतिमा स्थापित होगी।इस मौके पर क्षेत्र समेत काफी दूर दूर से भी अनुयायियों व धर्माम्बलंबी पहुंचेगें।महा भंडारा आयोजित होगा।मालूम हो कि निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद हरिद्वार,गीता कुटीर हरिपुर कला के स्वामी व्यासानंद जी महाराज स्वंय की निगरानी में यह कार्य संपन्न हुआ है।स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने बताया कि यह आश्रम सत्संगियों,महर्षि मेंही के अनुयायियों व जन सहयोग से बना है।

बताया गया कि हरिद्वार स्थित आश्रम के तरह ही औलियाबाद में यह भव्य महर्षि मेंही आश्रम का निर्माण हुआ है।यह आश्रम महर्षि मेंही के अनुयायियों के आस्था का एक महाकेंद्र बनेगा।आठ को यहां स्वामी व्यासानंदजी महाराज की मौजूदगी में बड़ी संख्या में सत्संगियों,महर्षि मेंही के अनुयायियों की उपस्थिति रहेगी।यह जानकारी देते हुए इस आश्रम के सेवक ब्रह्मर्षी व ग्रामीण ई.सोनू मिश्रा ने बताया कि यहां लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से औलियाबाद में भव्य महर्षि मेंही आश्रम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: