5
(1)

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की जिला पदाधिकारियों की बैठक लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान ने की. संचालन जिला के प्रधान महासचिव उमेश शर्मा ने किया. लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी 8 जून 2022 को नवगछिया आ रहे हैं इस संदर्भ में  जिला प्रभारी रविंद्र पासवान ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष 8 जून को नवगछिया पहुंचेंगे एवं नवगछिया संगठन की विस्तार एवं मजबूती के लिए हम लोगों का मार्गदर्शन करेंगे. लोजपा के प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत ने कहा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष का नवगछिया दौरा ऐतिहासिक होगा जिस तरह माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी बिहार के हर जिले का दौरा कर रहे हैं उसी तरह माननीय प्रदेश अध्यक्ष हर पंचायत हर बूथ तक जाएंगे एवं लोजपा  रामविलास के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे.

इस कार्यक्रम में अशोक कुमार मंडल, सुनील शर्मा, पिंकू शर्मा, अजय यादव, भोला मंडल, डॉक्टर ए के गुप्ता ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की. इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष माला जयसवाल, प्रखंड अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, कैलाश बिहारी, युगल किशोर शर्मा, अरविंद पासवान, संगठन महासचिव एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: