5
(1)

काली पूजा एवं दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने की तैयारी

नवगछिया ; पुलिस जिला नवगछिया में दुर्गा पूजा की तरह दीपावली काली पूजा संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर लिया है। यहां पर विधि व्यवस्था को देखते हुए तिरासी जगहों पर पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। जानकारी के अनुसार नवगछिया नगर थाना क्षेत्र में आठ जगहों पर काली पूजा व दीपावली को लेकर के दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। इसी तरह से परबत्ता थाना क्षेत्र में चार जगहों पर ढोल बाजा थाना क्षेत्र में छह जगहों पर कदवा सहायक थाना क्षेत्र में दो जगहों पर गोपालपुर थाना क्षेत्र में 10 जगह पर रंगरा थाना क्षेत्र में नौ जगहों पर, इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में पांच जगह पर बिहपुर थाना क्षेत्र में 12 जगहों पर भवानीपुर थाना क्षेत्र में नौ जगहों पर खरीक थाना क्षेत्र में 10 जगह पर झंडापुर सहायक थाना क्षेत्र में चार जगहों पर नदी थाना क्षेत्र में छह जगहों पर दंडाधिकारी की प्रति व्यक्ति किया गया है। विधि व्यवस्था को देखते हुए आकस्मिक नंबर भी जारी किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: