5
(1)

सात घर सहित सारा सामान जलकर राख

दो गाय व तीन बकरियां भी जली

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के धर्मपुररत्ती पंचायत जयरामपुर उतरवारी टोला में बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लगने से करीब सात घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आगलगी की सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ जयरामपुर आगलगी स्थल पर पहुंची। नवगछिया से दो और बिहपुर से एक कुल तीन दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नही चल सका है।

ग्रामीणों द्वारा कोई बिजली के शॉर्ट सर्किट तो कोई चूल्हे की चिंगारी से आग फैलने की बात बताया गया। तेज पछुआ हवा के कारण आग की लपटें बड़ी तेजी से आसपास के लगभग आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आगलगी में किसान घनश्याम यादव, अशोक यादव, परमानंद यादव, मो इमाम, पंकज मंडल, मो अब्बास, मो सिराज के घर में रखा अनाज, फर्नीचर, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। जबकि दो किसान के दो गाय और तीन बकरियां भी जल गई।

अग्निपीडोतों के अनुसार करीब लाखों रूपीए की क्षति होंने का अनुमान लगाया जा रहा है। बिहपुर अंचलाधिकारी लवकुश कुमार ने कहा, जांचोपरांत सभी अग्निपीड़ितों को आपदा की ओर से मुआवजे के रूप में सहयोग राशी प्रक्रिया के तहत दी जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: