5
(1)

नवगछिया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवल किशोर शर्मा, नवगछिया पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश, बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित, अंचलाधिकारी लवकुश कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार बिहपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र कहारपुर, बापू मध्य विद्यालय दयालपुर, चकप्यारे विद्यालय झंडापुर स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।

बूथों के निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी, शौचालय, रास्ता आदि की व्यवस्था की जानकारी ली गई। मतदान के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मतदाताओं से भी मिलकर निर्भीक एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान करने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: