

- नवगछिया प्रखंड मुख्यालय परिसर के मनरेगा भवन से बरामद हुई महिला की लाश
- दुष्कर्म व ऑनर किलिंग के बिंदु पर पुलिस कर रही है जांच
नवगछिया :
नवगछिया में अपराधियों ने जघन्य अपराधिक घटना को अंजाम देते हुए दुःसाहस का परिचय दिया है। अपराधियों ने एक अज्ञात महिला उम्र 40 वर्ष हत्या कर उसके शव को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित निर्माणाधीन मनरेगा भवन में छिपा दिया। सोमवार की दोपहर निर्माणाधीन भवन के दिवाल से सटे महिला का शव जब देखा गया तो आसपास में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई। प्रखंड मुख्यालय परिसर के पीछे शव मिलने की सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि अमर विश्वास, अनि राजकुमार सिंह, अनि हरिशंकर कश्यप, महिला थाना अध्यक्ष श्वेता कुमारी स्थल पर पहुचीं।

पुलिस ने उक्त स्थल से शव को देखने के साथ छानबीन शुरू की। महिला की हत्या साड़ी का फंदा बना कर गलाघोंट कर की गई है। महिला के गले मे स्थल पर भी साड़ी का फंदा लिपटा हुआ था। महिला के गले पर गलाघोंट ने के निशान भी स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहे थे। महिला ब्लू रंग की सुत्ती साड़ी जिसपर लाल रंग का पार बना हुआ है, बैगनी रंग का ब्लाउज, लाल रंग का पेटिकोट पहने हुई है। इसके अलावा हाथ मे लाल रंग की चूड़ी, गले मे ब्लू रंग के मोती का मंगलसूत्र, काले रंग के धागे की बध्धी भी पहने हुई है। महिला के पैर रंगे हुए हैं। महिला के पास एक काले एवं लाल रंग की चेकदार चादर भी पाया गया है। महिला का चप्पल भी घटना स्थल के पास से बरमाद किया गया है। घटना स्थल के आसपास घिसिटे जाने के भी निशाना है। स्थल को देखने से यह स्पष्ट है कि अपराधियों ने महिला को स्थल पर जबरन घसीट कर वहां पर लाया और वही पर महिला को उसी की पहनी हुई साड़ी के आंचल का फंदा बनाकर गलाघोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधियों ने महिला के शव को निर्माणाधीन भवन के दिवाल में सटाकर छोड़ कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव बरामद हुए स्थल का पूरी बारिकी से अवलोकन किया।

इस दौरान पुलिस ने शव की शिनाख्त को लेकर स्थानीय लोगो से पूछताछ की लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने कहा कि घटना के संदर्भ में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है। महिला के फोटो को सोशल मीडिया पर भी डाल गया है। महिला के शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- ग्रामीण प्रवेश की है महिला, आसपास की ही हो सकती है
महिला के शव को देखने से लगता है कि महिला माध्यम वर्गी परिवार से है और ग्रामीण प्रवेश की है। महिला नवगाछिया के आसपास के गांव के ही होने की संभावना है। वहीं पुलिस का मानना है कि महिला कही बाहर की है। महिला की अपराधियों ने हत्या कर शव को यहां पर फेंक दिया है।
- दुष्कर्म एवं ऑनर किलिंग के बिंदू पर भी पुलिस कर रही है जांच
महिला के शव मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दिया गया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ कही अपराधियों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास तो नहीं कोय गया। इसको लेकर महिला द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। यह फिर परिवार के लोगो ने ही महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया। नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का उदभेदन करेगी।
