5
(2)

बिहपुर : शनिवार की सुबह बिहपुर प्रखंड के धरमपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर आठ नन्हकार में एक साँढ़ ने ग्रामीण सड़क पर चल रहे 90 वर्षीय वृद्ध कृष्णदेव चौधरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पंचायत की मुखिया पिंकी देवी और वार्ड सदस्य नीलेश कुमार चौधरी ने बताया कि पिछले छह माह में इस साँढ़ ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुके इस साँढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए सक्षम पदाधिकारी को आवेदन दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि साँढ़ के भय से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण प्रकाश चौधरी, सोना सिंह, मदन चौधरी, ललन चौधरी, राम कुमार सिंह और प्रकाश रविदास ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस आवारा साँढ़ को गांव से कहीं दूर ले जाया जाए। छह माह पूर्व गांव के संतोष सिंह भी इसी साँढ़ के हमले में घायल हुए थे, जिनका पटना में गहन इलाज के बाद जान बची थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: