5
(1)

नवगछिया। बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा बरघड़ी टोला वार्ड संख्या 7 निवासी स्वo पिंटू कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ राजा उम्र 20 वर्ष मंगलवार की सुबह करीब छह बजे मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेगा पुल के नीचे तेज रफ्तार 407 चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुरलीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके से उक्त पिकअप औऱ मृतक की मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त कर लिया है। मृतक अभिषेक दो भाइयों में छोटा मुरलीगंज में रहकर आशीर्वाद माइक्रोशॉफ्ट फाइनेंस कंपनी मे कुछ वर्षों से काम करता था। प्रत्येक रविवार को वह सोनवर्षा अपने घर आता था।

सोमवार को सुबह मुरलीगंज निकल जाता था। अभिषेक मुरलीगंज में किराए के रूम में रहता था। घटना की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से किसी निजी कार्य से निकला था। मुरलीगंज बेगा पुल के नीचे मोटरसाइकिल लगाकर बात कर रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने रौद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत ही गई। मृतक अपने पीछे बडे भाई गुलशन कुमार विधवा मां पुतुल देवी को छोड़ गया। पिता का देहांत कुछ वर्ष पहले दिल्ली में गंभीर बीमारी से हो गया था। बड़ा भाई गुलशन कृषि कार्य से जुड़े है। मुरलीगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परीजन को सौंप दिया। मामले में पिकअप चालक के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: