5
(1)

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर मध्य पंचायत के विक्रमपुर वार्ड संख्या 9 में मंगलवार शाम के करीब चार बजे स्थानीय निवासी साजन कुमार यादव की पत्नी ब्यूटी कुमारी उम्र 25 वर्ष ने अपने घर मे फंदे के सहारे पंखे से लटककर जीवन लीला कर लिया। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा बिहपुर पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दलबल के साथ सोनवर्षा घटनास्थल पर पहुंचे और कागजी प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही शव को फंदे से उतार लिया गया था। मौके से पति साजन यादव और ससुर अरविंद यादव घर से फरार था। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति साजन यादव और ससुर अरविंद यादव मोडसंडा बहियार में रहकर खेतीबाड़ी करता है।

आसपास के लोगो का कहना है कि अक्सर पति पत्नी के बीच छोटी मोटी बात पर घर मे विवाद होते रहता था। हालांकि की ब्यूटी ने आत्महत्या की या कुछ और बात है। इसका खुलासा नही हो पाया है। कोई स्पष्ट कुछ भी बोलने को तैयार नही है। मृतका को एक पुत्र आशीष ढाई वर्ष और एक वर्षीय पुत्री नैना है। मृतका का मायके खगरिया जिला के भरतखण्ड गांव है। साजन चार भाई में से सबसे बड़ा है। साजन यादव, रोहित यादव, निलेश यादव, छोटू यादव सभी भाई अलग रहते हैं। बताया जा रहा है कि मृतक ब्यूटी की छोटी बहन की शादी साजन के छोटे भाई छोटू यादव से हुआ था। मृतका का घर से मां पिता भाई सहित कई लोग पहुंचे। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से कुछ पता नही चल पाया है। घर के लोग फरार हैं। मृतका की ओर से आवेदन मिलने पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: