5
(1)

नवगछिया: अनुमंडल अंतर्गत एकमात्र नवनिर्मित श्री शिर्डी साईंनाथ मंदिर में विगत कई वर्षों से साप्ताहिक सत्संग का कार्यक्रम मंदिर समिति के सभी सदस्यों द्वारा आयोजित किया जाता है। सोमवार को विशेष रूप से एकदिवसीय सत्संग भजन कार्यक्रम में संत मंत के लड्डू बाबा ने सत्संग भजन एवं प्रवचन किया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सत्संग की महत्ता का रसपान किया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान ने इस सृष्टि का निर्माण किया और मनुष्य को सब कुछ दिया है, लेकिन वह उसका सही उपयोग नहीं कर पाता है। यही कारण है कि वह जीवन भर दुखी रहता है। उसके दुख की वजह भौतिक साधनों की कमी नहीं है, बल्कि उसका स्वभाव है।

मनुष्य का स्वभाव सत्संग सुनने से सुधर सकता है। मनुष्य को सत्संग सिर्फ सुनना ही नहीं चाहिए, बल्कि उसका महत्व समझना चाहिए। कथा-पुराण को भावपूर्वक सुनने से इसका सकारात्मक असर होता है और मन निर्मल हो जाता है। सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। अविद्या के कारण मानव की चेतना निचले स्तर पर रहती है और मनुष्य काम, क्रोध, लोभ, मोह, क्रूरता, स्वार्थी कर्मों में लिप्त रहता है। वास्तविक विद्या मनुष्य को चेतन के ऊंचे स्तर पर ले जाती है।

इस दौरान सैकड़ों सत्संग प्रेमी एवं श्रद्धालुओं ने सत्संग भजन के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संत मंत के लड्डू बाबा, श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, बिलाश यादव, गौरव कुमार, मनीषा साईं सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: