5
(1)

गोपालपुर धरहरा में बेटी के जन्म पर फलदार पौधे लगाने की अनोखी परंपरा से पूरा गांव है हरा भरा

नवगछिया : मानव अपनी सुख सुविधाओं के लिए वृक्ष को काट रहे हैं। इसका प्रतिकूल असर भी मानव पे दिख रहा है। इस वर्ष में गर्मी और लू से राजभर में कितने की जान भी गई है। कई बीमार भी पड़ गए हैं। वहीं दूसरी ओर नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत धरहरा गाँव एक बेटी के जन्म लेने पर फलदार वृक्ष लगाने को लेकर एक मिसाल बना चुकी है। यही कारण है कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धरहरा गाँव पर्यावरण दिवस पर 3 बार आकर बेटी के नाम पर फलदार वृक्ष भी लगाए हैं । पहला पौधा 2010 ई० में लवी कुमारी के नाम से लगाया थे। उसके बाद 2011 में दूसरे वर्ष की रिमू राज और तीसरे वर्ष 2012 रानी कुमारी के नाम से फलदार वृक्ष लगाये थे।

वही मुकेश कुमार सिंह की पुत्री रिमू राज ने बताया की वृक्ष लगाने से कई फायदे हैं। वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। जहां घना हरा-भरा पौधे रहते हैं। वहां वर्षा भी अत्यधिक होती है। जिससे किसानों को लाभ होता है। इसके अलावा तपीस गर्मी में वृक्ष की छांव में आराम भी करते हैं। फल होने से आर्थिक रूप से भी मजबूत करते हैं। प्रकृति हमारी धरोहर है इसे हर मानव को बचाना चाहिए।

ग्रामीण बमबम कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने के बाद अनोखी परंपरा को लेकर यह गांव विख्यात हो गया।लेकिन, जबकि से मुख्यमंत्री आना बंद किए हैं। कोई पदाधिकारी भी आकर पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर परंपरा को आगे बढाने का मुहिम नहीं चलाये हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: