4.4
(7)



भागलपुर – भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरिओ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह (40) को बाइक और कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप की है, जहां मुखिया प्रतिनिधि बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन्हें 100 मीटर तक पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली सच्चिदानंद सिंह के पेट में लगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी आनंद कुमार, सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल एवं जीरो माइल थाना अध्यक्ष मुरलीधर साह मौके पर पहुंचे एवं छानबीन में जुट गए। घायल सच्चिदानंद सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि सच्चिदानंद सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके भाई, जिला परिषद सदस्य निरंजन सिंह, की हत्या सरस्वती पूजा के समय में कुछ वर्ष पूर्व गांव में ही गोली मारकर कर दी गई थी। उस समय सच्चिदानंद सिंह जेल में सजा काट रहे थे।

घटना के बाद मायागंज अस्पताल पहुंचे एफएसएल के डायरेक्टर और परिजन- घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल के डायरेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य इकट्ठा किए। इसके बाद एफएसएल की टीम जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, जहां पर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना की जानकारी के बाद परिजन भी मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां वे रो-रोकर बेहाल हैं।

परिजनों के मुताबिक सच्चिदानंद सिंह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप उनका पीछा कर उन पर गोली चलाई।

सिटी एसपी राज ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घायल के पेट में गोली लगी है और स्थिति खतरे से बाहर है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.4 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: