4.8
(5)



भागलपुर: मायागंज अस्पताल के कर्मियों की अवैध गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ कर्मी अवैध रूप से पैसे लेकर डॉक्टर से दिखाने के लिए नंबर लगाते हैं और पत्रकारों से बदसलूकी करते हैं।



दूर-दूर से आए मरीज इस भीषण गर्मी में लंबी लाइनों में खड़े होते हैं, लेकिन कर्मियों को इनकी परवाह नहीं है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कर्मी बदतमीजी भरे लहजे में बात कर रहा है और धमकी दे रहा है।



जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हमेशा भीड़ रहती है, लेकिन अंदर से दलाल जाकर पर्ची कटवा रहे हैं। जब एक जरूरतमंद आम जनता की तरह पर्ची काटने का अनुरोध किया, तो उसे धमकियां मिलीं।
इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं और संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.8 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: