5
(7)




नवगछिया : रात के एक बजे पानी पीने के उठी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ. पीड़िता की मां के बयान पर नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता की मां ने नवगछिया थाना मक्खातकिया के अमित कुमार को नामजद आरोपित बनाया.

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोप लगाया है. पीड़िता की मां नवगछिया महिला थाना की पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री रात एक बजे पानी पीने के लिए उठी थी. इस दौरान अमित कुमार ने दुष्कर्म किया.

नवगछिया महिला थाना की पुलिस ने पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवायी. पीड़िता का 164 का बयान नवगछिया व्यवहार न्यायालय में करवाया गया. कोर्ट के आदेश पर पीड़िता को बालिका कल्याण केंद्र में रखा गया है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: