5
(1)

पूर्व में कई संगीन मामलों में रह चुका है शामिल व आरोपित

नवगछिया: बिहपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में छापेमारी कर कांड के वारंटी कुख्यात अपराधी सोनवर्षा पँचखुट्टी निवासी चंदन कुमार (पिता सुभाष कुमार) को गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार चंदन कुमार कांड का वारंटी है।

चंदन कुमार 8 वर्ष पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। चंदन का बड़ा आपराधिक गिरोह था और वह हत्या, किसानों से रंगदारी, फसल लूट, गोलीबारी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई कांडों में जेल काट चुका है। वर्ष 2014 में चंदन ने अपराध की दुनिया में कदम रखा और गंगा दियारा के किसानों से रंगदारी, फसल लूट, जबरन खेत पर कब्जा, और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगा। चंदन कई बार जेल जा चुका है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: