5
(1)

नवगछिया। शुक्रवार को खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरा बाजार में बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव निवासी किसान छोटेलाल यादव की 50 वर्षीय पत्नी नीलम देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने छोटे पुत्र पूरण यादव के साथ मोटरसाइकिल से मानसी के प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर में पूजा अर्चना करने गई थी। बताया जा रहा है कि पीपरा बाजार में मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी हालत में महिला को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतका के बड़े पुत्र बमबम कुमार समेत परिजनों के क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: