4.5
(2)

नवगछिया। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के निर्देश के आलोक में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के सानिध्य में शुक्रवार को प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ नवगछिया का चुनाव प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अध्यक्ष ने प्रखंड स्तरीय कमेटी को भंग किया उसके बाद चुनाव प्रक्रिया का विधिवत रूप से पालन किया गया। यह चुनाव प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उप प्रधान सचिव युगेश कुमार एवं पर्यवेक्षक प्रधान सचिव राणा कुमार झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष के रूप मे सुनील कुमार, वरीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार यादव एवं हरि बल्लभ झा, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रशांत कुमार एवं मो सरफराज आलम, कोषाध्यक्ष विनोद राम, सचिव मुकेश कुमार, उपसचिव रणबीर कुमार, हरिशंकर सिंह चौरसिया,


सहसचिव अरविंद कुमार यादव, कमलेश कुमार दास एवं शंभू शरण मंडल, कार्यालय सचिव संतोष मिश्रा, अंकेक्षक राहुल रंजन, राज्य प्रतिनिधि दिनेश पंडित, शंभू साह, बलराम रजक, सुनील कुमार, जिला प्रतिनिधि ललन कुमार, विनय कुमार यादव, निर्मल कुमार, सुनील कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, राजेंद्र मिश्र, विनय कुमार, सुमन भारती एवं वीणा कुमारी, अनुमंडल प्रतिनिधि नागेश्वर प्रसाद, सुनील सिंह, स्वयंभू नाथ यादव, गोपाल शर्मा, अरुण कुमार, शबनम कुमारी, रंजू, रंजीता, इंदिरा ,नीतू, अंटी, कुशेश्वर, रामदेव, गौरव, ब्रजेश, त्रिवेणी, दीपक, प्रवीण कुमार, संजीव, संरक्षक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद यादव, कमलेश्वरी ठाकुर, जगदीश, सुरेश, राजेंद्र प्रसाद को सर्व सम्मति से उपस्थित सदस्यों ने बनाया। अंत में चुनाव पदाधिकारी युगेश कुमार एवं पर्यवेक्षक राणा कुमार झा के द्वारा सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों को बताया गया। उन्हें संगठन व शिक्षक हित में कार्य करने के लिए पूरे मनोयोग से अग्रिम धन्यवाद देते हुए अंत में बैठक समाप्त किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: