5
(4)

गंभीर रूप से घायल युवक मायागंज रेफर, अन्य को आंशिक चोट, केस दर्ज

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों दबंगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला भ्रमरपुर वार्ड संख्या 2 पछियारी टोला का है, जहां नितेश कुमार झा ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर स्थानीय दबंग सोनल कुमार झा, प्रिंस झा, राजा झा, और प्रशांत झा पर रंगदारी को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है।

17 जून की शाम 05:30 बजे नितेश के छोटे भाई बाबुल कुमार झा से अभियुक्तों ने कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट मांगा। पैसे मांगने पर सभी आरोपियों ने बाबुल की लप्पड़-थप्पड़ से पिटाई की और गल्ले में रखे चौदह सौ रुपये जबरन निकाल लिए। जब नितेश ने आरोपियों के अभिभावकों से शिकायत की, तो उन लोगों ने गाली-गलौज और ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद, सोनल कुमार झा, प्रिंस कुमार झा, राजा कुमार झा, प्रशांत झा, प्रभाष चंद्र झा, अनिमेष कुमार झा, संजीव झा, और मोनू झा हथियारों के साथ नितेश के घर पर आ धमके और मारपीट करने लगे। इस दौरान, नितेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया जिससे उसका सिर फट गया। ग्रामीणों की मदद से नितेश को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।

दबंगों ने पीड़ित के परिवार को केस करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: