5
(1)

डायल 112 पुलिस ने जख्मी महिला को अनुमंडल अस्पताल में कराया भर्ती

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गुमटी नंबर 10 के समीप शुक्रवार को घर के आंगन में गेहूं सफाई करने के दौरान धूल उड़ने को लेकर सास पुतोहु व गोतनी में विवाद हो गया। मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच के विवाद में किसी तीसरे पक्ष के लोगों ने एक महिला के साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला धर्मेंद्र यादव की पत्नी पूनम देवी बताई गई।

सूचना पर पहुंची डायल 112 की बाइक पुलिस ने गंभीर रुप से जख्मी महिला को लहूलुहान हालत में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। जहां महिला इलाजरत है। ईट पत्थर के हमले से महिला का सिर फट गया है। चेहरे पर गहरे जख्म हैं। रंगरा थानाध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी नही मिली है। पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने पर अभियूक्त पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: