5
(1)

नवगछिया : नगरह में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। नगरह के बिनोद तत्मा की पत्नी सोनी देवी ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। सोनी देवी ने बताया कि रात में वे अपने भैसूर की छत पर अपने बेटे और बेटी के साथ सोई हुई थीं, जबकि छोटी पुत्री पूजा कुमारी घर में सोई थी।

सोनी देवी ने बताया कि नगरह के भानू कुमार और सत्यम कुमार ने घर के अंदर घुसकर चदरे का ट्रंक का कब्जा उखाड़ दिया और बक्सा लेकर जाने लगे। आवाज सुनकर छत पर उनकी नींद खुल गई। रोशनी जलाने पर देखा कि दोनों व्यक्ति के हाथ में चाकू और हथियार था। भानू के हाथ में बक्सा था, जिसमें दो जोड़ी चांदी की पायल, नाक का सोने का नकमुन्नी, हाथ का चांदी का बल्ला और घर की ढलाई के लिए रखा डेढ़ लाख रुपये था।

सोनी देवी ने बताया कि उनके पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं और हर माह घर खर्च के लिए रुपये भेजते हैं। हल्ला करने पर भानू और सत्यम तेजी से भाग गए। घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: