5
(1)

छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि, कहा – मेरे पिता ने हम दोनों बहनों के आंखों में कभी आंसू नहीं आने दिया

भागलपुर: जिन्होंने कभी आंखों में आंसू नहीं आने दिए, वही रुला गए। छोटी खंजरपुर की रहने वाली श्रुति और साक्षी के लिए शनिवार का दिन कुछ ऐसा ही दर्द दे गया। दोनों के पिता और होमगार्ड जवान अश्वनी कुमार सिंह का समाहरणालय परिसर में ड्यूटी के दौरान ही अचानक निधन हो गया। दोनों बेटियों ने कंधा देकर उन्हें घाट तक पहुंचाया। छोटी बेटी साक्षी ने बेटा बनकर मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया।

इससे पहले कंबाइंड बिल्डिंग में जवान के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई दी गई। होमगार्ड जवान के परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ही शनिवार की अल सुबह लगभग तीन बजे उन्होंने सीने में दर्द होने की बात कही। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने बताया कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज हो गया है। उसके बाद परिजन पहुंचे और उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। वहां भी कुछ नहीं हो सका और आखिरकार जवान ने दम तोड़ दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: