5
(1)

नवगछिया। पुलिस जिला के सभी थाना परिसरों में सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम जनता ने भाग लिया। बिहपुर रेल थाना में जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान, बिहपुर थाना में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर और झंडापुर थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता को नए प्रभावी कानून और धाराओं के प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बिहपुर थाना में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी मुख्यालय मनोज सुमन उपस्थित थे। उनके साथ महंत नवलकिशोर दास, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, मु. इरफान आलम, मुखिया मनोज लाल, अलख निरंजन पासवान, सरपंच अशोक गोस्वामी, अनि सुजीत कुमार, अजीत कुमार, पुअनि रिया कुमारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं भी मौजूद थीं।

ज्ञात हो कि पूरे देश में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) अब इतिहास बन गया है। भारतीय दंड संहिता की जगह पर पूरे देश में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) सोमवार, एक जुलाई से प्रभावी हो गए हैं।

इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय मनोज सुमन ने कहा, “नए कानूनों की जानकारी और उनकी समझ समाज के सभी वर्गों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे हम सभी को न्याय प्रणाली में आए बदलावों को समझने और उनके अनुसार कार्य करने में सहायता मिलेगी।”

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को नए कानूनों की जानकारी देना और उनसे संवाद स्थापित करना था, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। ग्रामीणों और युवाओं ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: