5
(2)

गोपालपुर के तिरासी गाँव स्थित स्मारक पर याद किये गए देश के वीर सपूत शहीद रतन कुमार सिंह

नवगछिया : कारगिल युद्ध के कई वर्षों बीत गए हैं। हमारे देश के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों से डटकर मुकाबला किया था ।जिसमें अपने देश के वीर सपूतों ने अपने देश की आन ,बान ,शान की रक्षा के लिए कुर्बानी दिये थे। उन्ही वीर सपूतों में से गोपालपुर तिरासी का लाल शहीद रतन कुमार सिंह भी है। इन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते-लड़ते दुश्मनों के साथ अपना प्राण निछावर कर दिए थे।

वही मंगलवार को कारगिल विजय दिवस पर गांव तिरासी स्थित स्मारक पर पुष्प अर्पित कर 25वी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को याद कर किया गया। साथ ही ग्रामीण अन्य लोगों द्वारा भावुक स्वर में राष्ट्रगीत गाये । मौके पर बड़े पुत्र शिक्षक रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि मेरे सर से पिता जी का छाया उठ गया।अपने देश के लिए मेरे पिताजी प्राणों को आहुति दी। पूरे परिवार को गर्व होता है । ऐसे महान देश के वीर सपूत के हम पुत्र है। मौके पर पुत्र रूपेश कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी मौसम सिंह, उप मुखिया साक्षी कुमारी,संजय कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह ,मुकेश सिंह बलवंत सिंह ,मनोज झा,शंभू कुमार अन्य का ग्रामीण मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: