5
(3)

नवगछिया। थाना क्षेत्र एनएच 31 पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार खगरिया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के पचाठ निवासी जटाशंकर झा पिता कृष्ण झा 19 वर्ष, कृष्ण झा पिता विश्वनाथ झा 62 वर्ष, कल्याणी देवी पति कृष्ण झा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार जटाशंकर झा अपने माता-पिता को पूर्णिया अपने रिश्तेदार के घर से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। नवगछिया बस स्टैंड के समीप पीछे से अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया और मौके से वाहन सहित फरार हो गया। तीनो की हालत गंभीर बनी हुई है। नवगछिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: