5
(1)

गांव में कई जगहों पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनी फरियाद

नवगछिया। बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने बुधवार को बिहपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी बाढ़ ग्रस्त हरिओ गांव का पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के बाद भगवती स्थान, ठाकुरबाड़ी हाई स्कूल और आंबेडकर चौक पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने बिजली की समस्या, राशन, आयुष्मान कार्ड, श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा स्वाभाविक मृत्यु और दुर्घटना से मृत्यु होने के बाद सरकार द्वारा मिलने वाली पचास हजार और दो लाख रुपए की राशि समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विधायक ने सभी योजनाओं को विस्तार से ग्रामीणों को समझाया और बिजली की समस्या पर शीघ्र अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया। गांव में भगवती स्थान के पास ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। सभी ने एक स्वर में कहा कि वे संगठन को मजबूत करेंगे।

विधायक ने कहा कि जनता का विकास और संगठन की मजबूती राष्ट्र निर्माण के लिए दोनों जरूरी हैं। वहां मौजूद लोगों ने विधायक के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम की जानकारी भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: