5
(1)

भागलपुर: सूलतानगंज में देर रात एक युवती अपने प्रेमी के घर धरना पर बैठी थी, जिसे महिला थानेदार किरण सोनी ने जमकर पिटाई की। उन्होंने एक के बाद एक थप्पड़ जड़े और पीड़िता के बाल पकड़कर घसीटते हुए अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला शादी का झांसा देकर यौन शोषण का है।

बीते साल सूलतानगंज थाना के प्राइवेट ड्राइवर मनीष कुमार को अब्जूगंज की रहने वाली साक्षी से प्यार हो गया। दोनों ने एक होटल में रहकर शादी की और फिर संबंध बनाए। परंतु, जब मनीष के परिवार ने इस शादी को अस्वीकार कर दिया, तो उसने साक्षी को छोड़ दिया। साक्षी को जब मनीष की दूसरी शादी की भनक लगी, तो वह प्रेमी के घर पहुंच गई और धरना पर बैठ गई।

साक्षी ने मनीष पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है, जिसका मामला महिला आयोग में लंबित है। प्रेमी की दूसरी शादी की खबर से नाराज साक्षी ने धरना दिया, जिससे मामला और गर्म हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर से महिला थानेदार किरण सोनी पहुंची और धरना पर बैठी साक्षी की पिटाई कर दी। उन्होंने साक्षी के बाल पकड़कर घसीटा और उसे घायल अवस्था में सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

जदयू के अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास ने बताया कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे। पीड़िता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि मनीष ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और अब शादी से मुकर गया।

महिला थानेदार किरण सोनी ने बताया कि साक्षी कुमारी ने मोबाइल में ब्लेड छिपा रखा था और उसने अपने हाथ की नस काट ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज अस्पताल भेजा जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: